फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF recovered heroin in bottle of cold drink in Firozpur

नदी में बहती कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर पड़ी बीएसएफ की निगाह, बरामद समान देख उड़े सभी के होश

Mon, 20 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Mon, 20 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
BSF recovered heroin in bottle of cold drink in Firozpur
बीएसएफ

पाकिस्तान से सतलुज नदी में बहकर आई एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल ने बीएसएफ की भी नींद उड़ा दी है। बंद बोतल में बरामद समान देखकर सभी के होश पख्ता हैं। पांजब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रग्स तस्करों द्वारा तस्करी का नया तरीका सामने आया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से बह कर भारतीय सीमा में आ रही एक कोल्ड ड्रिंक बोतल को जब सतलुज दरिया से निकाला तो उसमें हेरोइन और दो पाकिस्तानी सिम मिले। 

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों ने बीओपी मोहम्मदी वाला के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल में हेरोइन भर कर भेजी। जैसे ही यह भारतीय सीमा में पहुंची तो इसे बीएसएफ की बटालियन-105 के जवानों ने देखा। जब बोतल को दरिया से बाहर निकाला तो  इसमें 330 ग्राम हेरोइन और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा बोतल एक रस्सी से पांच लीटर के प्लास्टिक के कैन से भी बंधी हुई थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ममदोट की तरफ पाकिस्तान से बहकर पाक नाव आई थी, जिसे बीएसएफ ने पकड़ लिया था। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक इस साल अभी तक 168.265 ग्राम हेरोइन, 435 ग्राम अफीम और 22 पाकिस्तानी सिम कार्ड पकड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed