{"_id":"62812ee7e143b0630d28b6ab","slug":"bsf-caught-suspected-pakistani-pigeon-on-india-pak-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी कबूतर पकड़ा, पंजे में पड़ा था छल्ला, लिखे हैं ये अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी कबूतर पकड़ा, पंजे में पड़ा था छल्ला, लिखे हैं ये अंक
Sun, 15 May 2022 10:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 May 2022 10:36 PM IST
सार
कबूतर के पंजे में एक छल्ला पड़ा है। इस पर 0318-4692885 नंबर लिखा है और उसी छल्ले पर एक पंछी का लोगो भी अंकित है। बीएसएफ जवानों ने कबूतर को जीव विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया कबूतर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर शनिवार को बीएसएफ जवानों ने उड़ते एक पाकिस्तानी कबूतर को पकड़ा है। इसके पंखों पर पीला रंग लगा हुआ है और पंजे में एक लाल रंग का छल्ला पड़ा है। इस पर 0318-4692885 नंबर लिखा है। उधर, बीएसएफ जवानों ने कबूतर को जीव विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के तहत आती 89 बटालियन की बीओपी मेतला पर जवानों ने सीमा पर उड़ते एक संदिग्ध पाकिस्तानी कबूतर को देखा। जैसे-तैसे उन्होंने इसे काबू किया।
विज्ञापन
कबूतर को पकड़ने के बाद पाया कि उसके पंख पीले रंग से रंगे हैं और पंजे में एक छल्ला पड़ा है। इस पर 0318-4692885 नंबर लिखा है और उसी छल्ले पर एक पंछी का लोगो भी अंकित है। बीएसएफ जवानों ने कबूतर को जीव विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन