फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught Pakistani intruder in Gurdaspur of Punjab

गुरदासपुर: बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी युवक को पकड़ा, भारतीय क्षेत्र में कर रहा था घुसपैठ

Tue, 12 Oct 2021 07:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

मंगलवार को बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। 

विज्ञापन
BSF caught Pakistani intruder in Gurdaspur of Punjab
पाकिस्तानी घुसपैठिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों (बीएसएफ) ने गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी लसियान के पास मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा है। बीएसएफ की 58वीं बटालियन ने यह सफलता हासिल की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
विज्ञापन


इस बारे में बीएसएफ गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे बीएसएफ की 58वीं बटालियन के बीओपी लसियान टावर नंबर 14/12 नेहरू के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। युवक से पाकिस्तान की मुद्रा भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed