फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF caught heroin from indo-pak border in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: सतलुज नदी से 26 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद, बीएसएफ ने पकड़ी साढ़े छह किलो हेरोइन

Tue, 29 Sep 2020 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
BSF caught heroin from indo-pak border in Firozpur of Punjab
सतलुज नदी से पकड़ी कच्ची दारू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर के सीमांत गांव अलीके के पास सतलुज नदी से मंगलवार को आबकारी विभाग व पुलिस ने 26 हजार लीटर कच्ची दारू, 550 अवैध शराब की बोतलें पकड़ीं। इसके अलावा पुलिस को वहां से 19 तिरपाल, तीन वाहन ट्यूब और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी पुलिस को देख वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारी एचएस भट्टी ने बताया कि कच्ची दारू पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमांत गांव अलीके के पास सतलुज नदी में कच्ची दारू तैयार कर छिपाई गई है। पुलिस की मदद से विभाग ने बताई हुई जगह पर छापा मारा। वहां से 26 हजार लीटर कच्ची दारू और 550 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन


वहां से 19 तिरपालें, कच्ची दारू से भरी तीन वाहन ट्यूब व अन्य सामान भी मिला। पुलिस को आते देख आरोपी किश्ती से फरार हो गए। भट्टी ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। उनकी टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर कच्ची दारू पकड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी साढ़े छह किलो हेरोइन 
उधर, हुसैनीवाला बार्डर के पास फेंसिंग के पार खेतों में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से फेंके गए हेरोइन के छह पैकेट बीएसएफ ने मंगलवार को पकड़े हैं। हेरोइन का वजन करीब साढ़े छह किलो है। यह घटना सीमांत गांव टिंडी वाला के नजदीक की है। बीएसएफ ने इस संबंध में थाना सदर पुलिस को सूचना दे दी है।


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई है। पाक तस्करों ने हुसैनीवाला बार्डर के पास लगी फेंसिंग के पार खेत में हेरोइन के पैकेट फेंके हैं। इस पर बीएसएफ बटालियन-136 ने अभियान चलाकर हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए। बीएसएफ के अधिकारी उस किसान से पूछताछ कर रहे हैं, जिसके खेत से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। बीएसएफ पंजाब से लगी भारत-पाक सीमा से इस साल करीब 420 किलो 914 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है।

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed