फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF and Pakistan Rangers exchange sweets at Attari-Wagah border on Diwali

Diwali 2022: अटारी-वाघा सीमा पर BSF जवानों ने मनाई दिवाली, पाकिस्तानी रेंजर्स को दी मिठाइयां

Mon, 24 Oct 2022 12:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Oct 2022 12:37 PM IST
सार

बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर जवानों को दिवाली की बधाई भी दी।

विज्ञापन
BSF and Pakistan Rangers exchange sweets at Attari-Wagah border on Diwali
अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने मिठाई का आदान-प्रदान किया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दीपावली के पर्व पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और दिवाली की बधाई दी। उधर, सीमा सुरक्षा बल की 176 बटालियन ने दिवाली के अवसर पर सिलीगुड़ी के पास फुलबाड़ी भारत-बांग्लादेश सीमा पर 18 बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। इससे पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई भेंट की थी। रोजाना अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन भी किया जाता है।

विज्ञापन


1959 में शुरू हुई थी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की शुरूआत 1959 में हुई थी और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इसे आयोजित करता है। बता दें कि आधिकारिक तौर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का उद्देश्य औपचारिक तौर पर भारत की सीमा रात के लिए बंद करना है। सुबह राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराया जाता है और सूर्यास्त से पहले सम्मान के साथ नीचे उतर लिया जाता है। इस दौरान हमारे जवान अपने हाव-भाव से पाक रेंजरों को ललकारते हैं। ऐसे में अटारी बॉर्डर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। मार्च के दौरान दोनों देशों के जवान अपने पैरों को सिर के ऊपर तक उठाते हैं।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed