फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal incident: electrician burn alive

खौफनाक हादसा: बिजली ठीक कर रहा लाइनमैन जिंदा जला

Tue, 10 Mar 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 10 Mar 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
brutal incident: electrician burn alive

कस्बा काला संघिया के गांव बलेरखानपुर के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही श्री टाहली साहिब के पास एक लाइनमैन को फीडर के स्विच को हाथ लगाते ही आग लग गई। लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद पावरकॉम विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि जेई ने बिना एसडीओ की अनुमति लिए लाइनमैन को 11 केवी फीडर नारांवाली का फॉल्ट चेक करने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पावरकॉम काला संघिया में कार्यरत लाइनमैन अमरजीत सिंह (57) निवासी कपूरथला मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे गांव बलेरखानपुर के पावरकॉम के 11 केवी फीडर नारांवाली का फॉल्ट जांचने के लिए पहुंचा। जैसे ही लाइनमैन ने बिजली बंद करने के लिए स्विच को हाथ लगाया तो अचानक करंट लगने से उसे आग लग गई और वह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर काला संघिया पावरकॉम के एसडीओ निर्मल सिंह, जेई दिनेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

घटना पर विभाग में विरोधाभाष

brutal incident: electrician burn alive

डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह, थाना सदर के एसएचओ हरगुरदेव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। दिनेश कुमार, जेई, पावरकॉम ने बताया कि लाइनमैन अमरजीत सिंह को फॉल्ट जांचने के लिए भेजा गया था। फॉल्ट का पता लगने के बाद उन्होंने एसडीओ से परमिट लेकर लाइन बंद करवाकर मरम्मत करवानी थी, लेकिन अमरजीत को आग कैसे लग गई। यह उनको भी समझ नहीं आ रहा है।

निर्मलजीत सिंह, एसडीओ  ने बताया कि उन्हें तो इसका पता ही नहीं है। जेई या लाइनमैन किसी ने उनसे परमिट नहीं लिया है।

इंजी. स्वर्ण सिंह, एक्सईएन सिटी के अनुसार यह अचंभित करने वाली घटना है। लाइनमैन पोल पर चढ़ा भी नहीं था, फिर वह कैसे झुलसा? लापरवाही कहां हुई, इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed