फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in haryana, driver burnt alive

खौफनाक हादसा, गाड़ी में ही जिंदा जला चालक

Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा) Updated Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
brutal accident in haryana, driver burnt alive

कनीना-डहीना मार्ग पर मंगलवार देर रात मुर्गों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के बाद उसमें आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। साथ ही गाड़ी में लोड करीब दो हजार मुर्गे भी जल जल गए। वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खोल थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


राजस्थान के झुंझनू बजाणा निवासी विनोद (32) मंगलवार देर रात वह टाटा लोडर में पिलानी से मुर्गियां भरकर मेवात की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे कनीना से निकलते हुए डहीना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक स्कूल के पास घुमावदार मोड़ पर उसका वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में बैठा राजस्थान के ही साखनताल निवासी जोगेंद्र बाहर गिर गया, जबकि चालक गाड़ी में लगी आग में जिंदा झुलस गया।

लोडर में लदे करीब दो हजार मुर्गे भी जल गए

brutal accident in haryana, driver burnt alive

इसके अलावा लोडर में लदे करीब दो हजार मुर्गे भी जल गए। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय डहीना चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल जोगेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराई। चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वाहन की रफ्तार थी तेज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कनीना-डहीना मार्ग रात में सुनसान होता है। इस वजह से वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक घुमावदार मोड़ आने से वाहन चालक संतुलन नहीं बना सका। इसी के चलते सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चोटिल विनोद निकल नहीं सका और जिंदा झुलस गया।

एएसआई प्रकाश, जांचकर्ता, डहीना पुलिस चौकी ने बताया‌ कि परिचालक जोगेंद्र का उपचार कर उसके बयान ले लिए गए हैं। हादसा गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से ही हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed