फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bright sunshine after heavy rain, weather may change again from today

Chandigarh News: जोरदार बारिश के बाद खिली चटक धूप, आज से फिर बदल सकता है मौसम

Sat, 03 Feb 2024 04:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine after heavy rain, weather may change again from today
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को जोरदार बारिश के बाद शुक्रवार को पूरे दिन चटक धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार से फिर मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को बादल छाने और रविवार को बारिश का पूर्वानुमान है।चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से चार और पांच फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed