{"_id":"7b4a18fc12133414cda4f2ac6b8dbf80","slug":"breaking-news-nagar-nigam-school-house-meeting-employes-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"breaking news: निगम ने दिया स्कूली बच्चों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
breaking news: निगम ने दिया स्कूली बच्चों को तोहफा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम और यूटी प्रशासन के बीच फंसे स्कूली मैदानों के प्रस्ताव को हाउस मीटिंग में सहमति से पास कर दिया गया है। अब शहर के बच्चे अपने स्कूल में छुट्टी होने के बाद भी बिना किसी रोकटोक के खेल सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए हर स्कूल में नगर निगम की ओर से दो कर्मचारी रखे जाएंगे। उनपर स्कूल के रखरखाव से लेकर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से यह प्रस्ताव मंजूरी के बाद भी अटका पड़ा था। प्रशासन और नगर निगम दोनों इसे मंजूरी दे चुके हैं। प्रशासन ने निगम के सामने कुछ शर्तें रखी थीं, जिन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-21 के स्कूल से इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। यदि प्रोजेक्ट सफल रहा तो शहर के अन्य स्कूलों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।
10 मिनट में पास हुए 10 एजेंडे
हाउस मीटिंग में मात्र 10 मिनट में ही 10 एजेंडे सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। केवल एक ही एजेंडे पर चर्चा हुई। उसपर कुछ हंगामा भी हुआ।
सेक्टर 16 स्टेडियम दिया जाए निगम को
हाउस मीटिंग के दौरान मेयर सुभाष ने सेक्टर 16 स्टेडियम को नगर निगम के दायरे में लाने का मुद्दा उठाया। इस पर सभी पार्षदों पर अपनी सहमति दी। अब इस मुद्दे को यूटी प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन