{"_id":"021cba906a6d85f0a859f2f7b59cf19e","slug":"braves-of-chandigarh-awarded-by-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस की ये दो होनहार कांस्टेबल सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पुलिस की ये दो होनहार कांस्टेबल सम्मानित
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान पर खेलकर टक्कर मारने वाले कार चालक दो युवकों को पकड़ने वाली दो महिला कांस्टेबलों को और स्नैचर को पकड़ने वाले युवक को आईजी आरपी उपाध्याय ने बुधवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
आईजी ने ट्रैफिक विंग में तैनात कांस्टेबल पूनम, सोनिया को फर्स्ट क्लास सर्टिफिकेट और पांच हजार रुपये, जबकि स्नैचर को पकड़ने वाले मोहाली निवासी एमबीए छात्र गगनदीप को दस हजार रुपये और फर्स्ट क्लास सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
31 दिसंबर रात दो बजे युवकों ने मारी थी टक्कर
ट्रैफिक विंग में तैनात कांस्टेबल पूनम और सोनिया 31 दिसंबर की रात दो बजे ड्यूटी खत्म कर मनीमाजरा स्थित घर जा रही थीं।
फौजी ढाबे के पास कार सवार इंद्रप्रीत और नवदीप सिंह टक्कर मारकर भागने लगे। इस दौरान सोनिया ने साहस दिखाते हुए छलांग लगाई। युवकों से संघर्ष करते हुए काफी दूर तक वह कार के बोनट पर लटकी रही।
विज्ञापन
इस दौरान पूनम ने पुलिस को सूचना दी थी। थोड़ी दूर जाकर सोनिया ने कार चालक को पकड़कर मनीमाजरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
कांस्टेबल सोनिया ने बताया हिम्मत नहीं दिखाती तो आरोपी युवक भाग जाते। इससे समाज के लोगों का भी हौसला बढ़ता है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को किसी प्रकार भी नहीं छोड़ना चाहिए।