फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brake on speed of Vande Bharat Express, Delhi to Katra

18 दिन बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार पर लगा ब्रेक, देर से पहुंचेगे माता के दरबार

Thu, 24 Oct 2019 12:41 AM IST
ajay kumar संदीप माहना, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
संदीप माहना, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brake on speed of Vande Bharat Express, Delhi to Katra
vande bharat express - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

नई दिल्ली-कटड़ा रूट पर पिछले दिनों शुरु की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को 140 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने के दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। रेल प्रशासन की कमजोर व्यवस्था के कारण वंदे भारत समेत कई अन्य सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के परिचालन में कई प्रकार की अड़चने पेश आ रही है। 

विज्ञापन


रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन को 140 की स्पीड से चलाने की बात की जा रही थी। रेल ट्रैक की हालत ऐसी है कि इस ट्रेन को शताब्दी एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की स्पीड 110 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जा रहा है। किसी स्टेशन पर क्रासिंग के दौरान इन सुपरफास्ट ट्रेनों को रोककर वंदे भारत ट्रेन को निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन


गति में बाधाओं का कारण पुराने उपकरण, वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट न होना है। सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के परिचालन समय रेल मुलाजिमों का जर्जर उपकरणों पर पहरा रहता है। ट्रैक चेंजर, सिग्नल, प्लेटफार्म पर डिस्पले बोर्ड आदि उपकरण बहुत पुराने हो चुके है, जिन्हें बदलना बेहद जरूरी है। हालांकि डीआरएम फिरोजपुर राजेश अग्रवाल की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की बात की जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में विभागीय आर्डर नहीं आने से हर स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले मुलाजिम हर वक्त चिंता में रहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं फिरोजपुर मंडल के डीआरएम
फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने रेल व्यवस्था कमजोर होने के बारे में बताया कि वंदे भारत समेत हाईस्पीड ट्रेनों के परिचालन को देखते हुए रेल व्यवस्था एवं उपकरणों में सुधार किया जा रहा है। जल्द ही सभी खामियां दूर करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed