स्मॉग पर तंज कसते हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने किया अजीब सा ट्वीट, बोले- लेजेंड दिल्ली में रहते हैं
Men smoke cigarettes.
— Vijender Singh (@boxervijender) November 10, 2018
Real men smoke cigars.
Legends live in Delhi NCR #DelhiPollution
हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंची
आनंद विहार में जिस तरह की वायु गुणवत्ता है उसमें सांस लेने वाला करीब 45 सिगरेट के बराबर धुआं पी रहा है। दिल्ली में ये हाल तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के बारे में आदेश दिया था कि सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाए जाएंगे और वो भी 2 घंटे। लेकिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए घंटों तक पटाखे जलाए और वो भी रेड पटाखे(सामान्य रूप से मिलने वाले पटाखे जिसमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है)।
इस समय दिल्ली के हवा की जैसी स्थिति है उसके अनुसार यह सांस से जुड़ी बीमारियों के रोगियों के लिए जानलेवा है। यही नहीं स्वस्थ्य लोगों के लिए भी यह बेहद खतरनाक है। वातावरण में बढ़ गये प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर रोशनी डालते हुए मशहूर छाती और श्वांस रोग विशेष डा एस के कटियार ने गुरूवार को 'भाषा' को बताया कि पटाखों के धुएं से बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।