फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force recovered heroin in Amritsar of Punjab

पाकिस्तान की नापाक हरकत: गुब्बारे में बांध भेजा हरे रंग का बैग, अमृतसर में BSF ने पकड़ा, तीन किलो हेरोइन बरामद

Mon, 20 Mar 2023 12:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 12:40 AM IST
सार

प्रवक्ता के मुताबिक बैग को खोलकर जांच करने पर इसमें से तीन पैकेट मिले। एक पैकेट पर पीले रंग का टेप लिपटा था जबकि दो पैकेट सफेद रंग के पॉलिथीन में थे। पैकेटों को खोलने पर तीन किलो 290 ग्राम हेरोइन मिली है। इसे एनसीबी ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Border Security Force recovered heroin in Amritsar of Punjab
सीमा पर मिले पैकेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अमृतसर के सीमांत गांव साहोवाल से एक हरे रंग का बैग बरामद किया। पाकिस्तान से दो गुब्बारों के साथ इस बैग को बांधकर भेजा गया था। बीएसएफ ने यह बैग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त गश्त के दौरान सीमांत गांव साहोवाल से बरामद किया है। बैग के साथ बंधी लाल रंग की दो पट्टियां, दो एलईडी इंडिकेटर और एक लोहे की रिंग बरामद की है। इसके अलावा तीन किलो 290 ग्राम हेरोइन भी मिली है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ रविवार की दोपहर भारत-पाक सीमा पर एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों ने सीमा पर भारतीय क्षेत्र में सीमांत गांव साहोवाल के पास दो गुब्बारों के साथ हरे रंग के एक बैग को देखा। इस बैग के साथ लाल रंग की दो चमकीली पट्टियां, दो एलईडी इंडिकेटर और लोहे की रिंग जुड़ी थी। जवानों ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक बैग को खोलकर जांच करने पर इसमें से तीन पैकेट मिले। एक पैकेट पर पीले रंग का टेप लिपटा था जबकि दो पैकेट सफेद रंग के पॉलिथीन में थे। पैकेटों को खोलने पर तीन किलो 290 ग्राम हेरोइन मिली है। इसे एनसीबी ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed