76th Independence Day: अटारी सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच बंटी मिठाइयां, रिट्रीट सेरेमनी में उमड़े लोग
स्वतंत्रता दिवस पर अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर देश का स्वतंत्रता दिवस (अमृत महोत्सव) बड़ी धूमधाम से मनाया। बीएसएफ खासा सेक्टर के डीआईजी संजय गौड़ ने सुबह अटारी बार्डर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को आज के दिन की बधाई दी। इससे पहले बीएसएफ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के साथ कुछ मिनट का आयोजन कर उन्हें मिठाई भेंट की। वहीं दूसरी तरफ पाक रेंजर्स ने भी बल के अधिकारियों और जवानों को भारत की स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और बदले में बीएसएफ को मिठाई भेंट की। यह आयोजन सीमा पर हल्की बारिश के दौरान किया गया।
सोमवार की संध्या पर अटारी बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ। बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल (डीजी) पंकज कुमार सिंह ने रिट्रीट सेरेमनी देखी। इस अवसर पर उनके साथ एडीजी (पश्चिम कमांड) पीवी रामा शास्त्री, आईजी पंजाब फ्रंटियर, आसिफ जलाल और अमृतसर सेक्टर के डीआईजी संजय गौड़ भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जहां स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग और सभ्याचारक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति कि अलख जगाई। वहीं पंजाबी गायब जसबीर जस्सी ने भी देश प्रेम के गीत सुनाए। दर्शकों से खचाखच भरे जेसीपी अटारी में सैलानियों ने बल के जवानों की रिट्रीट सेरेमनी के दौरान उत्साह बढ़ाया और हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कस्टम (प्रिवेंटिव) कमिश्नर राहुल नानगरे ने आइसीपी अटारी पर तिरंगा लहराया और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई भी दी।
#WATCH | The beating retreat ceremony underway at the Attari-Wagah border in Punjab's Amritsar on #IndependenceDay2022 #IndiaAt75 pic.twitter.com/QnlUYkP2Bq
— ANI (@ANI) August 15, 2022
#WATCH अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में युवाओं के एक समूह ने नृत्य किया। #IndiaAt75 pic.twitter.com/9rWzrlmV4B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
डीआईजी ने पाकिस्तान को दिया शांति का संदेश
बीएसएफ के डीआईजी संजय गौड़ ने पाकिस्तान के नाम संदेश में कहा कि कोई भी देश तभी तरक्की कर सकता है, जब वह अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति प्रयासों के साथ अच्छे संबंध बनाए। ड्रोन से हथियारों और हेरोइन तस्करी की घटनाओं से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने पिछले समय में ऐसे प्रयासों को नाकाम किया है। फ्रंट डिफेंस लाइन बीएसएफ देश की सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है।
डीआईजी गौड़ ने देशवासियों के नाम संदेश में कहा कि हम सभी को अपने नागरिक कर्तव्य पूरे करने चाहिए और सोचना चाहिए कि हमनें अपने देश के लिए क्या किया है, न कि यह सोच रखनी चाहिए कि देश ने हमारे लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिवस भारतवासियों के लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन हैं, जो त्याग, बलिदान, शांति और उन्नति की सकारात्मक सोच से मिला है। गौढ़ ने युवा पीढ़ी के नाम संदेश में कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए और पश्चिम सभ्यता से दूर रहते हुए सदियों पुरानी अपनी विरासत को अपनाना चाहिए।