फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   book-buying scandal in the Department of Education

किताब खरीद घोटालाः एक साल और बढ़ा जांच कमीशन का कार्यकाल

Sat, 07 Dec 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
book-buying scandal in the  Department of Education
पंजाब शिक्षा विभाग में किताब खरीद घोटाले की जांच के लिए गठित जस्टिस एएन जिंदल कमीशन के कार्यकाल को एक माह के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने जिंदल कमीशन का गठन जून में किया था और तीन माह में रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा निर्धारित की थी लेकिन कमीशन अभी तक अपनी रिपोर्ट को अंतिम रुप नहीं दे सका है।

पंजाब के स्कूलों में विवादित किताबों की आमद और खरीद में बडे़ पैमाने पर हुई धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पर उंगली उठी थी और सरकार की छवि खराब होते देख मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्वतंत्र जांच के  आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जस्टिस जिंदल की नियुक्ति को लेकर भी प्रमुख विपक्षी कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे आरोप लगाया कि जिंदल शिक्षा मंत्री मलूका के नजदीकी हैं लिहाजा न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए किताब खरीद के लिए तत्कालीन डीजीएसई काहन सिंह पन्नू ने एक कमेटी का गठन कर नियमानुसार किताब खरीदने की हिदायत दी थी।

इस मुद्दे पर मलूका और पन्नू में विवाद छिड़ गया और इसके बाद मलूका ने अलग से एक कमेटी का गठन कर किताबों की खरीद को विश्वसनीय बनाने को कहा। कमेटी ने किताबें देखी तक नहीं और उनको लाइब्रेरी भेजने के आदेश दे दिए।


यह किताबें सरदूलगढ़ के एक फर्जी पब्लिशर फ्रेंड्स इंटरप्राइजेज से खरीदी गईं जबकि यह कंपनी पहले पाइप बनाने का काम करती थी। उस समय यह भी चर्चा हुई थी कि मलूका की बहू व डिप्टी डीजीएसई परमपाल कौर की फ्रेंड्स इंटरप्राइजेज से नजदीकियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed