{"_id":"5707e2554f1c1bfd6bc81113","slug":"board-of-trade-election-and-polling-stations-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेन मार्केट के सत्संग भवन में बनेगा व्यापार मंडल का मतदान केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेन मार्केट के सत्संग भवन में बनेगा व्यापार मंडल का मतदान केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pics
व्यापार मंडल के बाद फासवेक के चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। यह दोनों ही शहर के अहम संगठन है जो कि शहरवासियों और व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फासवेक की 24 अप्रैल को जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। इससे संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आठ मई को होगा क्योंकि चुनाव की घोषणा 15 दिन पहले की जाती है। फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि 24 अप्रैल चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
व्यापार मंडल का चुनाव में 17 अप्रैल को होना है। इसमें 418 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट के सत्संग भवन में वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को दोनों गुटों ने बाजारों में जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन
बिट्टू चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे
बिट्टू फिर से चेयरमैन पद चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी मैदान में आ सकते हैं। बिट्टू और सांघी गुट में पिछले दो साल से तनातनी का माहौल है। फासवेक चेयरमैन का कार्यकाल दो साल का होता है।
विज्ञापन
जैन गुट की ओर से दी गई पार्टी
वीरवार देर रात व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कैलाश जैन ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में व्यापारियों को पार्टी दी। यहां पर जैन समर्थन ने चरणजीव गुट पर जमकर भड़ास निकाली। पार्टी में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष रवि शर्मा और देवी सिंह भी मौजूद थी। इसके अलावा मनोनीत पार्षद एमपी कोहली भी पहुंचे।