फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Board of Trade election and polling stations in chandigarh

ग्रेन मार्केट के सत्संग भवन में बनेगा व्यापार मंडल का मतदान केंद्र

Fri, 08 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Board of Trade election and polling stations in chandigarh
चुनाव - फोटो : demo pics

व्यापार मंडल के बाद फासवेक के चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। यह दोनों ही शहर के अहम संगठन है जो कि शहरवासियों और व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फासवेक की 24 अप्रैल को जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। इससे संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आठ मई को होगा क्योंकि चुनाव की घोषणा 15 दिन पहले की जाती है। फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि 24 अप्रैल चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


व्यापार मंडल का चुनाव में 17 अप्रैल को होना है। इसमें 418 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट के सत्संग भवन में वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को दोनों गुटों ने बाजारों में जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन


बिट्टू चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे
बिट्टू फिर से चेयरमैन पद चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी मैदान में आ सकते हैं। बिट्टू और सांघी गुट में पिछले दो साल से तनातनी का माहौल है। फासवेक चेयरमैन का कार्यकाल दो साल का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन गुट की ओर से दी गई पार्टी
वीरवार देर रात व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के  उम्मीदवार कैलाश जैन ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में व्यापारियों को पार्टी दी। यहां पर जैन समर्थन ने चरणजीव गुट पर जमकर भड़ास निकाली। पार्टी में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष रवि शर्मा और देवी सिंह भी मौजूद थी। इसके अलावा मनोनीत पार्षद एमपी कोहली भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed