हरियाणा बोर्डः 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, अंग्रेजी के पेपर में दी गईं चार छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की फेक डेट शीट के कारण बोर्ड खूब चर्चाओं में रहा। शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नई डेट शीट जारी कर दी है। डेट शीट में इस बार खूब बदलाव किए गए है। इस बार दसवीं की परीक्षाओं की शुरूआत अंग्रेजी की बजाए सामाजिक विज्ञान विषय से होगी। वहीं, इस बार बच्चों को परीक्षाओं के बीच में छुट्टियां भी खूब दी गई है। सेकेंडरी परीक्षाएं चार से तो सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं तीन से शुरू होंगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय नियमित/रि-अपीयर) मार्च-2020 की परीक्षाएं तीन मार्च से होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय नियमित/रि-अपीयर) की परीक्षाएं चार मार्च से आरंभ होकर 27 मार्च तक चलेंगी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं तीन मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे से दोपहर बाद 03:30 बजे तक एक ही सत्र का समय निर्धारित किया गया है।
यह रहेगी सेकेंडरी की डेटशीट
सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय नियमित/रि-अपीयर) की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा चार मार्च को, हिंदी विषय की परीक्षा सात मार्च को, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 12 मार्च को, गणित विषय की परीक्षा 17 मार्च को, विज्ञान विषय की परीक्षा 21 मार्च को, शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत/उर्दू/ड्राइंग/कृषि/कंप्यूटर विज्ञान/गृह विज्ञान/संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/पशु-पालन/ नृत्य(सभी विकल्प) विषयों की परीक्षा 25 मार्च को, खुदरा/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कृषि धान की खेती/ पर्यटन एवं आतिथ्य/मीडिया मनोरंजन/एनीमेशन/परिधान फैशन डिजाइन/बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं/बैंकिग और बीमा सेवाएं/दृष्टि तकनीशियन/मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स विषयों की परीक्षा 26 मार्च को, पंजाबी/आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवा) विषयों की परीक्षा 27 मार्च को संचालित होगी।
यह होगी सीनियर सेकेंडरी की डेट शीट
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय नियमित /रि-अपीयर) की हिंदी (कोर/ऐच्छिक)/हिंदी कोर के एवज में अंग्रेजी विशेष विषय की परीक्षा तीन मार्च को, भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा पांच मार्च को, ललित कला (सभी विकल्प) विषय की परीक्षा 06 मार्च को, गणित विषय की परीक्षा 11 मार्च को, शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 13 मार्च को, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 14 मार्च को, अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक) विषय की परीक्षा 16 मार्च को, सैनिक विज्ञान/नृत्य (सभी विकल्प) विषयों की परीक्षा 17 मार्च को, पंजाबी विषय की परीक्षा 18 मार्च को होगीं।
रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा 19 मार्च को, भूगोल विषय की परीक्षा 20 मार्च को, कंप्यूटर विज्ञान/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवा) विषयों की परीक्षा 21 मार्च को, इतिहास/जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा 24 मार्च को, कृषि/मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 25 मार्च को, संस्कृत/उर्दू/बॉयो-टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा 26 मार्च को, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा 27 मार्च को, संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/दर्शन शास्त्र/व्यवसायिक अध्ययन विषयों की परीक्षा 28 मार्च को, समाज शास्त्र/उद्यमिता विषयों की परीक्षा 30 मार्च को, खुदरा/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कार्यालय सचिवशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)/पर्यटन एवं आतिथ्य/कृषि धान की खेती/मीडिया एनीमेशन/बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं/बैंकिंग और बीमा सेवाएं/ दृष्टि तकनीशियन/परिधान फैशन डिजाइन विषयों की परीक्षा 31 मार्च को होगी।