फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood relative also journey your ticket without cancellation

अब आपके रेल टिकट पर सफर कर सकते हैं ब्लड रिलेटिव

Thu, 24 Dec 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
blood relative also journey your ticket without cancellation

ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के बाद अगर आपका टूर पर जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो जाता है तो इसी टिकट पर आपके ब्लड रिलेटिव सफर कर सकते हैं। इस टिकट को कैंसिल कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


आपके रिलेटिव को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सिर्फ रेलवे कॉमर्शियल विभाग में जाकर एक आवेदन पत्र के साथ अपनी और सफर करने वाले रिलेटिव की आईडी देनी होगी। ऐसे में यात्री रिजर्वेशन कैंसिलेशन शुल्क से बच सकते हैं। इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन यात्रियों को मिलेगा, जो काउंटर से टिकट बुक कराएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह सेवा लेने के लिए यात्री को ट्रेन के रवाना होने के चौबीस घंटे पहले रेलवे अधिकारी को मामले की पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यात्री ट्रेन पकड़ने के दौरान ढिलाई दिखाए और स्टेशन से ट्रेन छूट जाने के बाद यात्री इस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे आरक्षण विभाग के काउंटरों से रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ई-टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।


कोट्स
ट्रेनों में बुकिंग वाली सीट पर अगर आप सफर नहीं करते हैं तो ब्लड रिलेटिव उस टिकट पर सफर कर सकते हैं। लेकिन उसे 24 घंटे पहले रिजर्वेशन सेंटर के सीआरओ को जानकारी देनी होगी।
-नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed