{"_id":"5765576e4f1c1be53811d4a9","slug":"blood-donation-blood-donation-camp-pgi-blood-donation-camp-chandigarh-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में ब्लड डोनेशन कैम्प, 298 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI में ब्लड डोनेशन कैम्प, 298 लोगों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैलेसीमिक पीड़ित बच्चों के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 298 ने रक्तदान किया। चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, प्रापर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन और स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में भारी संख्या में ब्लड डोनर पहुंचे। शिविर में कुल 298 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस पहुंचे और उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कैंप में आने वाले हर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र कालरा ने बताया कि उनकी एसोसिएशन हर साल 430 थैलेसीमिक बच्चों के लिए आठ से नौ हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा करते हैं। थैलेसीमिक बच्चों को हर दूसरे-तीसरे हफ्ते ब्लड की जरूरत पड़ती है।
शनिवार को आयोजित किया गया ब्लड डोनेशन कैंप एसोसिएशन का 155वां कैंप था। एसोसिएशन का अब अगला कैंप 16 जुलाई को पीजीआई में ही आयोजित किया गया है। प्रापर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजीव अवस्थी ने बताया कि उनकी एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष रक्तदान का आयोजन करती है। आपदा के दौरान राहत राशि व सामग्री भी पहुंचाती है।