फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJYM protest near PM residence in sector 11

सेक्टर-11 में पीएम की कोठी के पास नारेबाजी

Mon, 11 Nov 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
BJYM protest near PM residence in sector 11
कांग्रेसी नेताओं द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर बयान दिए जाने से नाराज भाजयुमो ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सेक्टर-11 स्थित कोठी के पास जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा के नेतृत्व में 100 से अधिक कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने वाटर कैनन और रिजर्व फोर्स तैनात कर रखी थी।

कार्यकताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

भाजपा पार्षद अरुण सूद ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, जयराम रमेश द्वारा मोदी पर दिए बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से उनके बयानों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को अपनी भाषा पर संयम बरतने की नसीहत दी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेसी नेताओं ने मोदी को लेकर गलत बयान देने बंद नहीं किए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सरकार के नेताओं में एक-दूसरे से बड़ा घोटाला करने की होड़ लगी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बीसी पुरी, राजेश, सतपाल वर्मा, अनमदीप सिंह, कृपानंद ठाकुर, नरेश अरोड़ा, सुरेश चौधरी, जिला अध्यक्ष गुरप्रीत लाड़ी, रिंकू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed