{"_id":"3853a5b84ae1889fced7ef39da6cc172","slug":"bjp-win-in-panchkula-in-haryana-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः पंचायत चुनाव में BJP ने लहराया परचम, मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः पंचायत चुनाव में BJP ने लहराया परचम, मना जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 11 Jan 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण में पंचकूला जिले में भाजपा ने बाजी मारी। इस जीत का लड्डू बांट कर धूमधाम से जश्न मनाया गया। चौटाला सरकार जो दावा करती थी कि गांवों में उनकी अच्छी पकड़ है। इसकी सच्चाई जिला पंचायत के तीन ब्लाक के चुनाव में सामने आ गई है।
विज्ञापन
भाजपा की शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी अच्छी पकड़ है। इनेलो पर निशाना साधते हुए पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने यह बातें कहीं। वह सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ कालका विधायक लतिका शर्मा भी थीं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में 91.2 प्रतिशत मतदान होने पर विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के उम्मीदवार शिक्षित होने की वजह से मतदाताओं ने चुनाव में अपनी रुचि दिखाई है। चुनाव में दो तिहाई विजेता भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जो पिछले काफी समय से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
23 सीट में से 17 पर भाजपा
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कालका में कुल सीटें 23 हैं। इसमें से 17 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। इसी तरह पिंजौर में कुल सीट 16 हैं। इसमें से 14 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। मोरनी में कुल 23 सीटें हैं, जिसमें से 17 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है।
मोरनी में 99 प्रतिशत मतदान: लतिका
कालका विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत चुनावों की काफी शानदार शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि मोरनी जैसे पहाड़ी इलाके में 99 प्रतिशत मतदान होना भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में महिलाओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। इस अवसर पर विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और कालका विधायक लतिका शर्मा ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रभारी रोजी मलिक, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला महामंत्री अजय शर्मा, संजीव कौशल, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल भी मौजूद रहे।