फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will show seven years work among the public

हरियाणा: सरकार के सात साल पूरे होने पर सात कमाल जनता के बीच लेकर जाएगी भाजपा सरकार, धनखड़ ने महामंत्रियों से की चर्चा

Fri, 08 Oct 2021 11:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Oct 2021 11:52 PM IST
सार

धनखड़ ने कहा कि 27 अक्तूबर प्रदेश सरकार के 7 साल पूरे होने के साथ ही डॉ. मंगल सैन की जयंती भी है। साथ ही गठबंधन के भी दो साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए सरकार के सभी मंत्री सात जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यमों से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बात करेंगे।

विज्ञापन
BJP will show seven years work among the public
ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 अक्तूबर को प्रदेश सरकार के सात साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के सात साल और सात कमाल कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को और उपलब्धियों को लेकर पूरे माह कार्यक्रम किए जाएंगे। 

विज्ञापन


यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पत्रकार वार्ता में दी। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के महामंत्रियों के साथ इस संबंध में बैठक भी की। धनखड़ ने कहा कि 27 अक्तूबर प्रदेश सरकार के 7 साल पूरे होने के साथ ही डॉ. मंगल सैन की जयंती भी है। साथ ही गठबंधन के भी दो साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए सरकार के सभी मंत्री सात जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यमों से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बात करेंगे। इन उपलब्धियों में फसल बीमा, भावांतर भरपाई, 8 हजार करोड़ का मुआवजा, एमएसपी पर खरीद, ऑनलाइन बदली, डायरेक्ट बेनिफिशरीज समेत अन्य योजनाएं शामिल होंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानीपत में दम घुटने से तीन की मौत: सीवरेज टैंक की सफाई के वक्त हादसा, मजदूर-सिविल इंजीनियर व राहगीर की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में 13 को प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई
धनखड़ ने कहा कि इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने 13 अक्तूबर को पंचकूला में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई है। इसमें इन कार्यक्रमों और ऐलनाबाद उपचुनाव से जुड़ी तैयारियों के नाते विशेष दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से 3500 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद होंगे। किसान जत्थेबंदियों द्वारा किए जा रहे विरोध पर धनखड़ ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों के पास अवसर है, ऐलनाबाद चुनाव में आएं। उनके पास अवसर है विधानसभा में जाने का और अपना पक्ष जनता के सामने रखने का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed