फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Suspended 6 Leaders from Party

भाजपा ने 6 नेताओं को पार्टी से निकाला

Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
BJP Suspended 6 Leaders from Party

भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में कूदे छह नेताओं को पार्टी ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें कुछ दूसरी पार्टी के सिंबल से भी चुनाव मैदान में आ गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी से बगावत करने को अनुशासनहीनता मानने के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर इनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद कर दी गई है।

प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भटिया ने जारी एक बयान में बताया कि इनका निष्कासन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने किया है। निष्कासित कुछ नेता तो चुनाव से चंद महीनों पहले ही भाजपा में आए थे।
विज्ञापन


ये सभी टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट न मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में उतर गए। इससे पार्टी प्रत्याशियों को ही नुकसान हुआ है।

जिनका निष्कासन किया गया, उनमें बिजेंद्र चाहर, नफे सिंह राठी, नरेंद्र शर्मा, चंदर भाटिया, रामनिवास पांचाल व प्रवेश मेहता शामिल है।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

BJP Suspended 6 Leaders from Party

निष्कासित किए गए सभी नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बिजेंद्र चाहर बादली से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के सामने ताल ठोकी हुई है।

चाहर ने पिछली बार भी चुनाव लड़ा था और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर भी दी थी। इनके अलावा नफे सिंह राठी कुछ समय पहले ही इनेलो छोड़ भाजपा में आए, टिकट नहीं मिली तो इन्होंने भी बहादुरगढ़ ताल ठोक दी।

नरेंद्र शर्मा कैथल जिले के पुंडरी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रामनिवास पांचाल का है, समालखा से बसपा के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

चंदर भाटिया को टिकट नहीं मिली तो वे इनेलो में चले गए। बड़खल से चुनाव लड़ रहे हैं। ओल्ड फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को टिकट नहीं दी गई तो उन्होंने भी इनेलो ज्वाइन की और भाजपा प्रत्याशी के सामने ही चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed