फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP registered victory for the first time in Adampur by election 2022

आदमपुर उपचुनाव: इस सीट पर 1967 से अब तक भजनलाल परिवार का दबदबा, कोई नहीं भेद सका यह दुर्ग

Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
सार

उपचुनाव में भजनलाल परिवार ने पहली बार सरकार के साथ रहते जीत दर्ज की। पिछले तीनों उपचुनाव यह परिवार सत्ता के खिलाफ ही जीता। भव्य बिश्नोई की जीत का अंतर आज तक इस सीट पर हुए तीन उपचुनावों में सबसे कम रहा है।

विज्ञापन
BJP registered victory for the first time in Adampur by election 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के सियासी दुर्ग को भेदने में नाकाम रही। तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को पराजित करने में असफल रहे। हरियाणा की यह विधानसभा सीट भजनलाल परिवार का गढ़ बन चुकी है। 1967 से लेकर अब तक आम चुनावों व उपचुनाव में यही परिवार इस सीट पर जीतता आ रहा है। दल कोई भी रहा हो, जीत हमेशा इनकी ही हुई।

विज्ञापन


आदमपुर में भाजपा भजनलाल के नाम के सहारे ही पहली बार कमल खिला पाई। कांग्रेस टिकट पर भजनलाल परिवार सबसे अधिक बार यहां से जीता। बीते 24 साल में यहां यह चौथा उपचुनाव था, जिसमें भी इस परिवार ने ही जीत हासिल की। पहले चुनाव में ही जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने का सिलसिला भव्य बिश्नोई ने भी कायम रखा है। इससे पहले उनके दादा भजनलाल, दादी जसमा देवी, पिता कुलदीप बिश्नोई व माता रेणुका बिश्नोई पहला ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में जहां भजनलाल परिवार का गढ़ बचा है, वहीं भाजपा के लिए 2024 विधानसभा चुनाव से पहले यह जीत सुखद है। चूंकि, इस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में बरोदा और ऐलनाबाद उपचुनाव सरकार हार चुकी थी। इस बार भी अगर जीत नसीब न होती तो अगले आम चुनाव के लिए अच्छा संदेश नहीं जाता। इस जीत से 2024 की राजनीतिक दिशा तय होगी। भाजपा का जोश इस जीत से बढ़ा है। गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को इस हार के बाद यह समीक्षा जरूर करनी होगी कि वह अपनी परंपरागत सीट को क्यों नहीं बचा पाई। आप और इनेलो के लिए उपचुनाव के नतीजे पैरों तले जमीन खिसकाने वाले हैं। दोनों ही दलों ने इस तरह की करारी हार की कल्पना नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भजनलाल के नाम सबसे बड़ी जीत
उपचुनाव में भजनलाल परिवार ने पहली बार सरकार के साथ रहते जीत दर्ज की। पिछले तीनों उपचुनाव यह परिवार सत्ता के खिलाफ ही जीता। भव्य बिश्नोई की जीत का अंतर आज तक इस सीट पर हुए तीन उपचुनावों में सबसे कम रहा है। जून, 1998 में जब आदमपुर में पहला उपचुनाव हुआ था, तब कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ते हुए कुलदीप बिश्नोई हविपा-भाजपा गठबंधन के हरि सिंह से 17 हजार 775 वोटों से जीते थे।

मई, 2008 में आदमपुर में हुए दूसरे उपचुनाव में भजन लाल ने हजकां की टिकट पर कांग्रेस के रणजीत सिंह चौटाला को 26188 वोटों से हराया था। 2011 में आदमपुर में हुए तीसरे उपचुनाव में कुलदीप की धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई ने हजकां की टिकट पर चुनाव लड़कर कांग्रेस के कुलवीर बेनीवाल को 22 हजार 669 वोटों से मात दी थी। चौथे उपचुनाव में भव्य ने जेपी को 15740 मतों से हराया है। इस सीट पर सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भजन लाल के नाम बरकरार है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर फरवरी 2005 में इनेलो के राजेश को 71 हजार 81 वोट के बड़े अंतर से हराया था।

नौ बार इस सीट से जीते भजनलाल
भजन लाल इस सीट से वैसे तो कुल 9 चुनाव जीते, लेकिन उन्हें 8 बार विधायक माना जाएगा। क्योंकि मई, 2008 में उन्होंने 11 वीं विधानसभा सभा के दौरान ही उपचुनाव जीता था। जिस विधानसभा में वह पहले भी विधायक निर्वाचित हुए थे, इस प्रकार उनका विधायक के तौर पर एक ही कार्यकाल होगा। कुलदीप इस सीट से चार बार, उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई और माता जसमा देवी एक-एक बार जीती। कुलदीप के पुत्र भव्य की जीत से इस सीट पर भजन लाल परिवार की 16वीं जीत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed