फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp president sanjay tondon on congress menifesto

चुनावों पर टंडन के बोले, 18 दिसंबर को होगी तीसरी 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Sat, 17 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bjp president sanjay tondon on congress menifesto
संजय टंडन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ली चुटकी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि उसको पढ़कर ऐसा लगता है कि 18 दिसंबर को चंडीगढ़ की जनता तीसरे सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में कांग्रेस को नगर निगम से बाहर जाने का रास्ता तय करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस का चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव घोषणा पत्र जारी होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक राजनीतिक की सूझबूझ के चलते देश में दो सर्जिकल स्ट्राइक हुए। पहला सर्जिकल स्ट्राइक हमारी सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके ) में घुसकर मारा और दूसरा उनके आतंकी ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया।
विज्ञापन


दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक देश के उन तमाम लोगों के खिलाफ किया जो कालेधन के कुबेर बने हुए थे। ठीक इसी प्रकार चंडीगढ़ कांग्रेस के शुक्रवार को जारी हुए नगर निगम चुनाव घोषणापत्र से लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में समाचार विज्ञप्ति की भांति भाजपा के परिकल्पना पत्र को कॉपी पेस्ट किया है। दूसरा घोषणा पत्र देरी से जारी करना भी उनके चुनावी तैयारियों का बयां करता है। उन्होंने इसको देरी से जारी किया, उससे तो यह साफ है कि इस बार नगर निगम चुनाव में हर क्षेत्र में फिसड्डी ही साबित हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टंडन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने 14 साल के कार्यकाल के दौरान घोटालों में इतना व्यस्त रही कि उसने शहर के विकास कार्यों पर ध्यान ही नहीं दिया। 
इस मौके पर दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर व भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि सत्ता में आने के बाद कालेधन को समाप्त कर देंगे और उन्होंने सत्ता में आने के बाद वादा निभाया। कांग्रेस ने  14 साल के कार्यकाल के शासन में शहर में घोटाले ही किए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed