{"_id":"58261cc84f1c1bf67eb3b33c","slug":"bjp-president-amit-shah-has-been-confirmed-to-be-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को अमित शाह आएंगे चंडीगढ़, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को अमित शाह आएंगे चंडीगढ़, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शहर में आना कन्फर्म हो गया है। 20 नवंबर को शाह शहर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बात की पुष्टि नगर निगम चुनाव की प्रभारी एवं महासचिव सरोज पांडे ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता करके दी।
पार्टी सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में इस बैठक की योजना बना रही है। इसके साथ ही भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए अपनी रफ्तार तेज कर देगी। पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा भी इसके बाद ही करेगी। चुनाव प्रभारी सरोज पांडे ने बताया कि सभी 26 वार्ड के लिए दो- दो पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। जो पार्टी की स्थितियां और हर वार्ड के दावेदारों के नाम पार्टी को बताएगी। पांडे ने बताया कि चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है जो कि उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी।
मेयर द्वारा किए गए कामों को लेकर जाएंगे
पार्टी प्रभारी सरोज पांडे का कहना है कि मेयर अरुण सूद की इस साल की काफी उपलब्धियां है। इन कामों को नगर निगम चुनाव में जनता के सामने रखे जाएंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं को भी जनता को बताया जाएगा। 100 और 500 के नोट बंद करने के मुद्दे पर पांडे ने कहा कि यह मुद्दा नगर निगम चुनाव में उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह ऐतिहासिक निर्णय है और हर कोई पीएम मोदी के इस कदम की प्रशंसा कर रहा है।