{"_id":"a1755625b970844da9fa88aeaf3b589f","slug":"bjp-narender-modi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से बात करने पहुंचे थे, लेकिन निराश हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से बात करने पहुंचे थे, लेकिन निराश हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय पर चर्चा के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से सीधी बात करने के लिए लोग सेक्टर-34 के हरियाली ढाबा पर पहुंच गए।
विज्ञापन
छह बजे से कार्यक्रम तो शुरू हो गया, लेकिन इंतजार के बाद भी लोगों की मोदी से बात नहीं हो पाई और वे निराश होकर ढाबे से निकलते रहे।
काफी समय इंतजार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी वहां से चल दिए। बार बार घड़ी पर नजर लगाए रहे, लेकिन चंडीगढ़ की बारी ही नहीं आई। कई लोगों ने कहा कि मोदी का चंडीगढ़ से काफी पुराना नाता है। उम्मीद थी कि वे जरूर बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी रविंद्र पठानिया ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। कई बडे़ राज्यों में अधिक समय लग गया। इसके कारण यहां का नंबर नहीं आ पाया। इसके लिए फिर प्रयास किया जाएगा और यहां के लोगों से भी चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मोदी बात करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान पूरे देश में 300 शहरों में और 1000 स्थानों पर हुआ। उन्होंने बताया कि सेक्टर-34, 40 और गांव खुड्डा लाहोरा में चार्य पर चर्चा कार्यक्रम चंडीगढ़ में हुई।