गुरदासपुर में प्रतिनिधि नियुक्त कर विवादों में घिरे सांसद सनी देओल, अब दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सनी देओल ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के लोगों ने मुझे चुना है, हलके से संबंधित कार्यों और सेवा के लिए मैं अपनी सामर्थ अनुसार पूरी तरह से वचनबद्ध हूं।
इस ट्वीट में सनी देओल ने कहा कि उन्होंने पीए (पर्सनल असिस्टेंट) नियुक्त किया है। जबकि पत्र में सनी देओल ने गुरप्रीत सिंह पलहेड़ी को अपना प्रतिनिधि बनाया था।
सनी ने कहा कि उन्होंने गुरदासपुर दफ्तर का काम काज देखने के लिए निजी सलाहकार नियुक्त किया है, ताकि उनके काम की व्यस्तता और संसद में हाजिरी के चलते उनकी गैर मौजूदगी में हलके का काम प्रभावित न हो। मुझे हर रोज काम संबंधी जानकारी मिलती रहे। सनी ने कहा कि हमारे पास पार्टी की पूरी लीडरशिप है, जो काम देख रही है और मेरा उन्हें पूरा समर्थन है।
Gurdaspur (Punjab) BJP MP, Sunny Deol issues statement says, 'extremely unfortunate to see a controversy being created out of nothing at all.' pic.twitter.com/U0PdHJGSD3— ANI (@ANI) July 2, 2019
उल्लेखनीय है कि सनी देओल का यह बयान गुरप्रीत सिंह पलहेड़ी को आधिकारिक तौर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद पनपे विवाद तथा कांग्रेसी नेताओं की ओर से कसे जा रहे तंज के बाद ट्विटर पर आया है।
वहीं 26 जून को उनके कैंप ऑफिस जनपथ से जारी पत्र के जरिए सनी देओल ने महत्वपूर्ण मुद्दों और मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए गुरप्रीत पलहेड़ी को अपना प्रतिनिधि बनाया था। जो आधिकारिक बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस पर कांग्रेस नेताओं ने सनी पर कड़े प्रहार किए और आम लोगों ने भी काफी खिंचाई की थी।