फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MLA Som prakash links with inspector inderjeet says congress

कांग्रेसी नेता का बयान, भाजपा विधायक सोम प्रकाश के इंदरजीत से संबंध

Mon, 19 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब) Updated Mon, 19 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Som prakash links with inspector inderjeet says congress
फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश कैंथ
पंजाब एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों से संबंधों, नशा तस्करी और अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह (अब डिसमिस) को लेकर फगवाड़ा में राजनीतिक उफान जोरों पर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इंस्पेक्टर इंदरजीत को फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश का कमाऊ पूत बताया। दूसरी ओर सोम प्रकाश ने कांग्रेसी नेता मान द्वारा लगाए गए आरोपों को टिप्पणी के काबिल भी न बताते हुए बेबुनियाद बताया। 
विज्ञापन


रविवार को रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने आरोप लगाया कि अकाली भाजपा के शासन में विधायक की सरपरस्ती में इंदरजीत जैसे लोगों का नशे का कारोबार पूरे जोरों पर था। इससे कमाए गए पैसों को जमीनों की खरीदो फरोख्त और हवाला कारोबार में लगाया गया और विधायक ने बेनामी संपत्तियां बनाई। मान ने कहा ऐसे नापाक गठजोड़ की जांच होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


मान ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान फगवाड़ा खुफिया विभाग द्वारा विधायक की सरपरस्ती में नशा कारोबार को लेकर बनाई गई काली सूची की जांच की मांग भी वे मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक बताएं कि इंदरजीत सिंह पक्का इंस्पेक्टर भी नहीं था, वह कैसे थाना सिटी प्रभारी, सीआईए स्टाफ प्रभारी जैसे प्रभावशाली पदों पर लगा और उसको दो थानों का कार्यभार कैसे सौंपा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदरजीत सिंह को जब गिरफ्तार कर फगवाड़ा लाया गया तो विधायक के एक चहेते को एसटीएफ ने पुलिस लाइन बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'संबंध साबित करें या मानहानि के लिए तैयार रहें मान'

BJP MLA Som prakash links with inspector inderjeet says congress
फगवाड़ा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेसी नेता
विधायक सोम प्रकाश वहां पर पहुंचे और एसटीएफ के सामने इंदरजीत को क्लीन चिट दी। मान ने कहा कि सोम प्रकाश बताए कि अगर नशे के कारोबार में लगा इंदरजीत अच्छा अधिकारी है तो फिर उनके हिसाब से माड़े की परिभाषा क्या है।

इस दौरान उनके साथ पीपीसीसी सदस्य मनीष भारद्वाज, कांग्रेस देहाती अध्यक्ष दलजीत सिंह राजू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतबीर सिंह साबी, पार्षद मनीष प्रभाकर, अविनाश गुप्ता वाशी, गुरजीत पाल वालिया, गोपी बेदी, काका नारंग, कांग्रेस नेता मीनाक्षी वर्मा और सीता देवी मौजूद रहीं। 

वहीं विधायक सोम प्रकाश ने मान द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह मान पर मानहानि का केस करेंगे। प्रकाश ने कहा कि मान उनके इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के साथ संबंधों को साबित कर दे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी गवाही संबंधी भाजपा नेता इंदरजीत सिंह खलियान को फगवाड़ा पुलिस लाइन में एसटीएफ ने बुलाया था, वह सिर्फ खलियान के कहने पर साथ गए थे। यदि उन्होंने इंदरजीत के बारे में कोई सिफारिश की है तो एसटीएफ उन पर कार्यवाही को स्वतंत्र है। जायदाद संबंधी जांच के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी जायदाद का ब्यौरा चुनाव आयोग की साइट पर है। जहां तक बेनाम संपत्ति की बात है, तो इसे मान साहिब साबित कर दें और सरकार को कह कर जब्त करवा दें। 

वहीं भाजपा नेता इंदरजीत सिंह खलियान ने कहा कि उनका इंदरजीत सिंह से कोई संबंध नहीं है। एसटीएफ ने उनको गवाही देने के लिए बुलाया था। इसको अलावा उनका कोई रोल निकले तो चाहे सरेआम फांसी दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed