फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MLA said, good work done during Hooda's rule

कांग्रेस के मंच से भाजपा विधायक बोले, हुड्डा के शासन में हुए अच्छे काम

Mon, 27 Mar 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,रेवाड़ी Updated Mon, 27 Mar 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA said, good work done during Hooda's rule
बीजेपी के विधायक ने की हुड्डा की तारीफ
क्या आपने कभी ऐसे विधायक को देखा है, जो अपनी ही विरोधी विचारधारा वाली पार्टी की तारीफ करता हो,  ऐसे विधायक हैं, जो अपनी ही सरकार से नाराज़ चल रहे हैं, और इस नाराज़गी को जाहिर करने के लिए उनका ये विरोधी प्रेम आपको थोड़ा हैरान कर सकता है।
विज्ञापन


सरकार से असंतुष्ट विधायकों के खेमें में शामिल रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने रविवार को कांग्रेस के मंच से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन में अच्छे काम हुए थे। उनकी ओर से हुड्डा की तारीफ कांग्रेस की सीएलपी लीडर किरण चौधरी को नागवार गुजरी और उन्होंने  कहा कि हुड्डा नहीं कांग्रेस शासन काल में अच्छे काम हुए थे।  सभी संगठन से जुड़े हैं। संगठन से बड़ा कोई नहीं है। उधर, कांग्रेस के मंच पर पहुंचने के संबंध में सवाल पूछने पर कापड़ीवास ने कहा कि कबूली देवी उनकी भाभी थी। गांव का कार्यक्रम होने के नाते वह वहां पर गए। 
विज्ञापन


रविवार को धारूहेड़ा के जौनियावास गांव में कांग्रेस नेता राजेंद्र ठेकेदार की मां कबूली देवी की स्मृति में गांव के एक सरकारी स्कूल में कमरे का उद्घाटन कार्यक्रम था। इसमें रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के दिग्गज मौजूद रहे। इसी बीच रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश में बहुत अच्छे काम हुए। उनका इशारा अपनी सरकार के कामकाज पर था। भाजपा विधायक का कांग्रेस के मंच से इस तरह की बयानबाजी के बाद सियासी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी की याद में बनाया कमरा:कापड़ीवास

BJP MLA said, good work done during Hooda's rule
बीजेपी के विधायक ने की हुड्डा की तारीफ
इसी बीच रेवाड़ी में ही राव अभय सिंह क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर आई कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा हुड्डा नहीं बल्कि कांग्रेस के शासनकाल में अच्छे काम हुए हैं। अगर भाजपा विधायक कांग्रेस के शासनकाल को अच्छा मान रहे हैं तो यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। 

मैं सीएलपी लीडर: किरण
किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने विधायक दल का नेता बनाया है। अगर कोई विधायक उन्हें नेता नहीं मानते तो यह उनकी इच्छा है। वह पार्टी की कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस के प्रदेश संगठन में बदलाव की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

कबूली देवी मेरी भाभी लगती थी। उन्हीं की याद में स्कूल में बनाए कमरे का उद्घाटन था। कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण होने लगा तो मैं उठकर जाने लगा। तभी दीपेंद्र हुड्डा ने रोक लिया। हमारी सरकार भी अच्छे काम करने का प्रयास कर रही है। 
रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed