फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Sonali Phogat Arrest

थप्पड़ कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत भी मिल गई

Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
खुशबू गोयल कपिल भारतीय, हिसार
कपिल भारतीय, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Arrest
सोनाली फौगाट। - फोटो : अमर उजाला

गांव बालसमंद में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को थप्पड़ व चप्पल से पीटने के मामले में टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ निजी सचिव व चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर एसीजेएम शिफा की अदालत में पेश किया गया। जहां से सोनाली फौगाट व उनके निजी सचिव सुधीर को 30-30 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई। वहीं, चार अन्य आरोपी आशीष, सुभाष, रवि और अमित को जमानती शनाख्त न होने के कारण जेल भेज दिया गया। मामले में अदालत की ओर से अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


क्या कहते हैं वकील 
सोनाली फौगाट के वकील दिलीप जाखड़ ने बताया कि सुलतान सिंह की तरफ से एडवोकेट महेंद्र सिंह नैन पेश हुए। अदालत में दलील दी गई कि मामले में क्रॉस केस है, इसलिए ट्रायल के बाद ही पता लगेगा कि गलती किसकी है। जाखड़ ने बताया कि सोनाली फौगाट को रेगुलर बेल मिली है। सोनाली को बेल मिलने में कोरोना संबंधी कोई नियम या निर्देश लागू नहीं हैं। 
विज्ञापन


विपक्ष के एक नेता की भूमिका का मैसेज वायरल
सोनाली फौगाट को जमानत दिलाने में विपक्ष के एक बड़े नेता की भूमिका होने संबंधी मैसेज सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होता रहा। हालांकि, यह कौन सा नेता था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

यह था मामला

गौरतलब है कि 5 जून को गांव बालसमंद की अनाज मंडी के दौरे के दौरान भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह पर अश्लील शब्द बोलने व गलत हरकत करने के आरोप लगाते हुए उनकी थप्पड़ व चप्पल से पिटाई कर दी थी। सोनाली के समर्थकों ने भी मंडी सचिव की जमकर धुनाई की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। उसी दिन मंडी सचिव सुल्तान सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह करीब 10 बजे उनके पास कमेटी के सुरेश का फोन आया। जिन्होंने सोनाली फौगाट के आने की सूचना दी। 

आरोप था कि इस दौरान सोनाली ने उन्हें कहा कि बालसमंद में चने की खरीद क्यों नहीं करते। इस दौरान मंडी में आने वाली समस्याओं से उन्होंने सोनाली को अवगत करवाया। इस दौरान मंडी में बातचीत करते वक्त सोनाली ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस बीच वहां मौजूद कुछ युवकों ने भी उनको पीटा। इसके बाद सोनाली फौगाट ने उन्हें चप्पल से भी पीटा। आरोप था कि सोनाली फौगाट ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए माफीनामा भी लिखवाया। पुलिस ने सोनाली फौगाट व पांच अन्य के खिलाफ सदर थाना में धारा 147, 149, 186, 353, 332 और 506 के तहत केस दर्ज किया था।

जनता व कर्मचारी वर्ग ने मेरा भरपूर साथ दिया है। यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, इसलिए पूरी उम्मीद है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा। - सुल्तान सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, हिसार

सोनाली के गिरफ्तारी के बाद बिनैन खाप ने छोड़ी आंदोलन की राह

सोनाली फौगाट को गिरफ्तार किए जाने के बाद बिनैन खाप ने आंदोलन की राह छोड़ दी है। खाप के प्रेस प्रवक्ता रघुबीर नैन ने कहा कि खाप की मांग पूरी हो गई है। अदालत ने फौगाट को रिहा कर दिया है, यह न्यायपालिका का काम है। इसके बाद कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब कोई आंदोलन नहीं होगा। उन्हें गिरफ्तारी से संतोष है कि सरकार ने उनकी बात मान ली। जल्द ही खाप के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें इस मामले को लेकर समीक्षा की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed