फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp kamal sharma controversial statement for congrees in abohar kand

अबोहर कांडः BJP अध्यक्ष के कांग्रेस को लेकर विवादित बोल

Sun, 20 Dec 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Sun, 20 Dec 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
bjp kamal sharma controversial statement for congrees in abohar kand

अबोहर कांड को लेकर नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस को लेकर विवादित बात कह दी।वे रविवार को भीम टांक के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने यहां परिवार को सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मामला बेहद निंदनीय है और इसमें शामिल दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए। कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को जातिवाद से जोड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लाशों पर राजनीति की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत करेंगे और परिजनों की आजीविका हेतु आर्थिक सहायता की सिफारिश करेंगे। शर्मा ने भीम टांक के पिता को सांत्वना देते हुए कहा कि वे दिवंगत भीम के कातिलों को सजा दिलवाने में हर संभव आपका सहयोग देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को जातिगत रूप देना सही नहीं है

bjp kamal sharma controversial statement for congrees in abohar kand

शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस मामले मे दिवंगत भीम टांक अगर दलित समुदाय से थे तो कई आरोपी भी तो दलित समुदाय से संबंधित है। ऐसे में यह मामला जातिवाद का कैसे हो सकता है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। जबकि भाजपा पीड़ितों को मुकम्मल न्याय की मांग करती है।

अबोहर क्लब में ही उन्होंने एक स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार दीपक मेहता के साथ भाजपा नेता संदीप रिणवा द्वारा की गई मारपीट की निंदा की और उसकी गलती की सभी पत्रकारों से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed