{"_id":"5b6f26744f1c1bf2258b46e1","slug":"bjp-is-spreading-poison-in-the-country-says-ashok-tanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'भाजपा देश में जहर घोल रही, अब बैठने का समय नहीं, घर-घर जाकर लोगों से करेंगे संपर्क'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा देश में जहर घोल रही, अब बैठने का समय नहीं, घर-घर जाकर लोगों से करेंगे संपर्क'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा देश में जहर घोलने का काम कर रही है। डॉ. अशोक तंवर ने वर्करों से मुखातिब होते हुए कहा कि अब चैन से बैठने का समय नहीं है। हर तीसरे दिन बैठकें घरों और घर-घर का संपर्क अभियान तेज करो।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में डॉ. अशोक तंवर का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. जयभगवान राजलीवाल के प्रतिष्ठान में पहुंचने पर लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया। तेन सिंह सेलवाल सहित, कुसुम सेलवाल सहित अन्य समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। डॉ. अशोक तंवर ने वर्करों से मुखातिब होते हुए कहा कि अब चैन से बैठने का समय नहीं है। हर तीसरे दिन बैठकें घरों और घर-घर का संपर्क अभियान तेज करो। अगले एक महीने में एक भी घर संपर्क से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विपक्षी दल की सत्ता पक्ष से सांठगांठ : तंवर
डॉ. अशोक तंवर ने यह भी आरोप लगाया कि एक विपक्षी दल की सत्ता पक्ष से सांठगांठ है। सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरोध में सांसद या विधायक धरने पर बैठेगा तो मैं स्वागत करने जाऊंगा। भाजपा पर जातिवाद, आरक्षणवाद, भाई-भतीजावाद का जहर घोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय आ गया है, इन जहरीले लोगों का खात्मा किया जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि क्षेत्र से बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर पुराने कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर का. हरदीप सिंह, बाबूराम मित्तल, सत्यपाल गोयल, कृष्ण गर्ग, जिलेसिंह, सहीराम खैरी, राजेश श्योकंद, पार्षद सुरेश गर्ग, प्रवीन जैन, प्रिंस रेहलन, स. सविंद्र सिंह, स. बलविंद्र साहू, डॉ. संजय सेलवाल, रवि सरदाना, जिले सिंह राजलीवाल, मुकेश गर्ग, हरजीत सिंह भंगू, कुसुम सेलवाल, हरपाल सेलवाल आदि मौजूद थे।