{"_id":"633adaa7dbcd690edb3b5e44","slug":"bjp-demonstrated-against-aam-aadmi-party-in-amritsar-and-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन: कहा- आप ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर राज्यपाल का किया अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन: कहा- आप ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर राज्यपाल का किया अपमान
Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
सार
भाजपा ने कहा कि विश्वास मत लाकर आप सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। यह पंजाब की जनता के साथ धोखा है। 92 विधायकों वाली पंजाब सरकार को विश्वास मत लाने की क्या जरूरत है? बाघा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा ऐसा किया जाना राज्यपाल के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।
विज्ञापन
अमृतसर में धरने पर बैठे भाजपाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर भगवंत मान सरकार के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को गलत जानकारी देकर उनका अपमान करने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान का सदन में उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में जालंधर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों को ठगने वाली सरकार अब झूठ पर उतर आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान न केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य निभाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 सितंबर को सदन में अपने उपद्रवी विधायकों को क्रूर और असंसदीय तरीके से सबसे दुर्व्यवहार करने की अनुमति देकर संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने बिजली, जीएसटी और पराली जलाने जैसे मुद्दों को सूचीबद्ध किया। मगर विश्वास मत लाकर सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। यह पंजाब की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि 92 विधायकों वाली पंजाब सरकार को विश्वास मत लाने की क्या जरूरत है? बाघा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा ऐसा किया जाना राज्यपाल के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है।
यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं
अमृतसर में भी प्रदर्शन
अमृतसर में भी भाजपा ने राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सोमवार को रोष धरना दिया। भाजपाइयों ने यह प्रदर्शन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा के नेतृत्व में किया। मानव तनेजा ने आप सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।