फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sugarcane price hiked by Rs 20 per quintal in Punjab

पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा

Mon, 03 Oct 2022 05:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन्हें केवल सत्ता चाहिए। सीएम ने इसी दौरान गन्ने के दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया। मान ने कहा कि सरकार अब 380 रुपये क्विंटल की दर से गन्ना खरीदेगी।
 

विज्ञापन
Sugarcane price hiked by Rs 20 per quintal in Punjab
सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के गन्ना उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने की कीमत बढ़ाकर 380 रुपये प्रति क्विंटल करने का एलान किया है। सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन विश्वास प्रस्ताव पर बहस करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी पिराई सीजन से किसानों को गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (एसएपी) प्रति क्विंटल 20 रुपये अधिक मिलेगा, जिससे गन्ने का भाव 360 से बढ़कर 380 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस फैसले से सरकार खजाने से सालाना 200 करोड़ अधिक खर्च करेगी।

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि राज्य में किसान गन्ने की खेती तो करना चाहते हैं लेकिन पिछले समय में उपयुक्त मूल्य न मिलने और फसल की समय पर अदायगी न होने के कारण किसानों ने गन्ने की खेती से मुंह मोड़ लिया था। इस समय पर पंजाब में 1.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही गन्ने की खेती होती है जबकि राज्य की चीनी मिलों की कुल क्षमता 2.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के गन्ने की पिराई की है। इस कारण मैं गन्ना उत्पादकों की आय में विस्तार करने के लिए गन्ने का भाव बढ़ाने का एलान करता हूं।
विज्ञापन


किसानों की गन्ने की अदायगी संबंधी मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि सहकारी चीनी मिलों ने किसानों का समूचा बकाया अदा कर दिया है। एक-दो प्राइवेट चीनी मिलों ने अभी तक किसानों की अदायगी का भुगतान नहीं किया बल्कि इन मिलों के मालिक किसानों के हितों की सुध लेने के बजाय विदेश भाग गए। सरकार ने इन मिलों की जायदाद जब्त करके किसानों के बकाए का भुगतान करने की कार्रवाई पहले ही आरंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पारित
विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन आप सरकार का विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया। भगवंत मान सरकार के पक्ष में कुल 93 मत पड़े। खास बात यह रही है कि शिअद के एक और बसपा के सदस्य ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। इसके बाद सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 


यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं

विधानसभा में सोमवार को गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से भागने का मुद्दा भी उठा। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने जवाब दिया। उधर, सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन्हें केवल सत्ता चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed