फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Candidates List for Haryana Assembly Elections 2014

पढ़ें, बगावत के बीच भाजपा की दूसरी सूची कब?

Wed, 17 Sep 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Wed, 17 Sep 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
BJP Candidates List for Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची 21 सितंबर को जारी कर सकती है। भाजपा में विद्रोह के स्वर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे सभी जगह घूमकर आए हैं।

विज्ञापन


यहां थोड़ी-बहुत नाराजगी थी, शांत हो गई है। भाजपा नेता ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों का हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वहीं, बादल और इनेलो की यारी पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा बादल से मर्यादित आचरण की अपेक्षा रखती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गणेशी लाल, भाजपा जिला सिरसा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश उपस्थित थे।

विज्ञापन

समझदार है हरियाणा की जनता

BJP Candidates List for Haryana Assembly Elections 2014

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा की जनता समझदार है, महा गठबंधन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाल है।

हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा और हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा दोनों ही हुड्डा के प्यादे हैं। जनता जानती है कि किस तरह दोनों हुड्डा की कृपा से लखपति से करोड़पति बने।

हुड्डा भाजपा के वोट काटने के लिए इस तरह के प्यादों को फिट कर रहे हैं। इस तरह के महा गठबंधन का हरियाणा की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा अपने 60 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

शर्मा और कांडा हैं हुड्डा के प्यादे

BJP Candidates List for Haryana Assembly Elections 2014

विजयवर्गीय मंगलवार को मंडी किलियांवाली के एक मैरिज पैलेस में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले कोई भी नहीं है। न इनेलो और न कांग्रेस।

सभी टुकड़ों-टुकड़ों में बंट जाएंगे। जिस प्रकार केंद्र में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पा रही है। वैसा ही हरियाणा में होगा। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा थ्री जी की बात कर रही है।

गुंडागर्दी समाप्त हो, गुलाबी गैंग समाप्त हो, ग्रीन गैंग समाप्त हो। प्रदेश में टूजी आए यानी की गुड गवर्नेंस। प्रदेश में टूजी का आना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 24.8 है। जो भारत में ही नहीं, बल्कि एशिया में नंबर वन है। एक समय था जब हरियाणा और पंजाब देश में सर्वश्रेष्ठ थे।

विज्ञापन

15 मिनट में तय कर देंगे सीएम

BJP Candidates List for Haryana Assembly Elections 2014

मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तय न करने के सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र में इंदिरा गांधी या राजीव गांधी थे, वे कभी प्रादेशिक चुनावों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करते थे।

अगर केंद्र में ताकतवर नेता हो तो प्रादेशिक राजनीतिक दल गौण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सब स्पष्ट है नरेंद्र मोदी एक कद्दावर नेता के रूप में उभरे हैं।

प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले लालू प्रसाद, मुलायम सिंह, मायावती जो कद्दावर नेता माने जाते थे अपना अस्तित्व बचाते फिर रहे हैं।

अभी पार्टी का लक्ष्य 60+ का है। जैसे यह हो गया, तभी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ बैठकर पंद्रह मिनट में मुख्यमंत्री तय कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed