फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Birendra, Selja edification, to escape statement

क्या, ऐसे खत्म होगी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी?

Thu, 12 Jun 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jun 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Birendra, Selja edification, to escape statement

हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी है।

विज्ञापन

स्पीकर बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने चौधरी बीरेंद्र सिंह और कुमारी सैलजा के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीनियर लीडर पार्टी को कमजोर करने वाले बयान न दें। सब एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में दो बार कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। तीसरी बार उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

भाजपा और हजकां का गठबंधन टूट चुका है

Birendra, Selja edification, to escape statement
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। सभी विपक्षी दलों इनेलो, भाजपा और हजकां को महागठबंधन बनाकर कांग्रेस का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा और हजकां का गठबंधन टूट चुका है।

हजकां अध्यक्ष पर व्यंग्य करते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता था कि कुलदीप बिश्नोई अपनी बात के पक्के हैं। उन्होंने बयान दिया था कि अगर हिसार लोकसभा चुनाव हार गए तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। अब कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा। कल अगर वह अपने गांव के सरपंच का चुनाव हार गए तो क्या कहेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडा की पतंग कट चुकी है

Birendra, Selja edification, to escape statement
स्पीकर ने कहा कि वे अपने हलके गन्नौर से ही चुनाव लड़ेंगे और वहीं पर चुनाव प्रचार करेंगे। युवाओं को ज्यादा टिकट देने के प्रश्न पर स्पीकर ने कहा कि युवाओं की ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। वे स्वागत करते हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के बारे में उन्होंने टिप्पणी की कि कांडा की पतंग कट चुकी है।

पीजीटी टीचर मिले स्पीकर से
चयन होने के बावजूद नियुक्ति पत्र न मिलने से खफा और शिक्षा निदेशालय पर लगातार 16 दिनों से आंदोलन कर रहे पीजीटी टीचरों ने स्पीकर कुलदीप शर्मा से मिलकर नियुक्ति पत्र दिलवाने की गुहार लगाई। स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनकी समस्या का हल करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed