फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bird flu: more than 300 crows dead in Punjab

पंजाब में 300 से अधिक कौओं की मौत से दहश्ात

Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
bird flu: more than 300 crows dead in Punjab

तरनतारन के गांव बगियाड़ी में तीन से अधिक कौओं मौत हो गई। इससे तरनतारन और अमृतसर जिले के डेयरी व पोल्ट्री फार्मों के मालिकों में डर का माहौल बन गया है। क्षेत्र में पहले ही बर्ड फ्लू के कारण दहशत है। कौओं की मौत के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ की सुखना झील में मरी बतखों में बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आने के कारण तरनतारन जिले के हरिके कस्बा में स्थित बर्ड सेंचुरी में भी पर्यटकों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब जिले में कौओं की मौत के कारण तो और भी सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन


तरनतान के डीसी बलविंदर सिंह धारीवाल ने बताया कि उनके पास भी सूचना पहुंची थी कि जिले के गांव बगियाड़ी में बड़ी संख्या में खेतों में कौए मरे पाए गए है। उन्होंने बताया कि मरे कौओं के सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं, ताकि पता चल सके कि कौओं की मौत का क्या कारण है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कौओं की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को भी पूरे जिले में हाई अलर्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर भी पशु पालन विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच के लिए कहा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed