फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Biography of former Chief Ministers removed from fifth syllabus in Haryana

Haryana News: पांचवीं के पाठ्यक्रम से हटाई पूर्व मुख्यमंत्रियों की जीवनी, विपक्ष ने जताया विरोध

Fri, 12 Aug 2022 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 12:47 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों की जीवनियों को पांचवीं के पाठ्यक्रम से हटाकर संकीर्ण सोच का परिचय दिया है।

विज्ञापन
Biography of former Chief Ministers removed from fifth syllabus in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्रियों और महाराजा अग्रसेन की जीवनियों को हटा दिया है। नए पाठ्यक्रम में इनकी जीवनी न होने पर विपक्ष और समाज में नाराजगी है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और एडवोकेट विजय बंसल ने विरोध जताते हुए इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


कक्षा पांचवीं की हिंदी पुस्तक में पाठ संख्या 11 पर महाराजा अग्रसेन की जीवनी थी। पाठ संख्या 14 पर हरियाणा के गौरव के नाम से सर छोटू राम, प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा, पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल, चौधरी बंसी लाल, राव बीरेंद्र सिंह व चौधरी रणबीर सिंह की जीवनी को पढ़ाया जा रहा था। 2020 में लागू किए नए पाठ्यक्रम में से इन्हें चुपचाप हटा दिया गया।
विज्ञापन


विजय बंसल ने कहा कि 2020 में कोरोना महामारी के आने पर स्कूल बंद हो गए। लॉकडाउन के दौरान किताबों की छपाई नहीं हुई। 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में किताबें बच्चों को मिलीं तो उनसे इन महापुरुषों की जीवनियां हटाई जा चुकी थी जबकि देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला हरियाणा में उपमुख्यमंत्री, बेटे रणजीत सिंह बिजली मंत्री और राव वीरेंद्र के पुत्र राव इंद्रजीत केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मानसून सत्र में अग्रवाल समाज के सभी आठों विधायकों स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता, विधायक असीम गोयल, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक दीपक मंगला, विधायक गोपाल गोयल कांडा, विधायक नरेंद्र गुप्ता और विधायक सुधीर सिंगला को पत्र लिखकर महाराजा अग्रसेन की जीवनी दोबारा से पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पत्र भी लिखा था।


दोबारा पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएं महापुरुष: भुक्कल
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों की जीवनियों को पांचवीं के पाठ्यक्रम से हटाकर संकीर्ण सोच का परिचय दिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार को प्रायश्चित करते हुए फिर से महापुरुषों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed