फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia first press conference after interim bail

जमानत के बाद मजीठिया की पहली प्रेसवार्ता: सिद्धू पर जमकर बरसे, कहा- समर्थक कहेंगे तो उनके खिलाफ लड़ूंगा चुनाव

Tue, 11 Jan 2022 05:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jan 2022 05:43 PM IST
सार

बिक्रम मजीठिया ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध की बात पर कहा कि यह सब कांग्रेस के षडयंत्र के तहत हुआ। इस षडयंत्र में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी सभी शामिल हैं। यहां प्रधानमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं तो मजीठिया क्या चीज है। यहां कांग्रेस सरकार है कुछ भी कर सकती है।

विज्ञापन
Bikram Singh Majithia first press conference after interim bail
बिक्रम मजीठिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

ड्रग मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पहली बार रूबरू हुए शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सरकार ने मेरा लुकआउट नोटिस निकलवा दिया फिर भी मैं भागा नहीं। आठों पहर सच्चे बादशाह को याद किया। अब खुलकर लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर उन्होंने कहा कि अगर समर्थक कहेंगे तो सिद्धू के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि उनके खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में साजिश रची गई। इस साजिश में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय शामिल थे। उन्हे जेल भेजने के लिए सरकार ने चार डीजीपी बदल डाले। 
विज्ञापन


ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के तीन मुखिया को हटा दिया गया, कई जिलों के एसएसपी हटा दिए गए। इसके बाद भी मजीठिया ने हर स्थिति का सामना किया। जिन अधिकारियों ने इस साजिश में शामिल होने से इंकार कर दिया, उन्हे गृह मंत्री से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने धमकाया। यहां तक कि मेरा लुकआउट नोटिस तक जारी करवा दिया गया लेकिन वह पंजाब में ही रहे। मजीठिया ने कहा कि अग्रिम जमानत सबका अधिकार है। इसलिए वह भी इसके लिए न्यायालय की शरण में गए और उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्ध को लगा झटका, करेंगे इसका इलाज
सिद्धू को लेकर मजीठिया हर सवाल पर हमलावर दिखे। मजीठिया ने कहा कि मेरी जमानत से सिद्धू को जरूर झटका लगा है। कोई नहीं इसका इलाज करेंगे। सिद्धू मॉडल पर बोले कि सिद्धू का पंजाब मॉडल नहीं बकरी मॉडल है। सिद्धू के मजीठिया के फरार होने के बयान पर अकाली नेता ने कहा कि जब केस दर्ज हुआ तो सिद्धू भी भागा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed