OMG: पानी से चलेगी बाइक, एवरेज 250 किमी प्रति लीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये खबर आपको हैरान कर सकती है। दसवीं के छात्र ने पानी से चलने वाली बाइक बनाई है। यह बाइक एक लीटर समुद्री पानी से 250 किलोमीटर इकोफ्रेंडली दूरी तय करती है। ऑक्सी हाइड्रोजन सेल की किट बनाकर भंडारी ने ऐसा कमाल किया है। यह किट पानी को ऑक्सी हाइड्रोजन गैस में बदल देती है। जिससे पेट्रोल व डीजल के मुकाबले अत्यधिक सुरक्षित सफर किया जा सकता है।
नित्याशीष भंडारी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-22ए में दसवीं का छात्र है। वह अपनी इस अनोखी बाइक को 42वें स्टेट लेवल साइंस मैथमेटिक्स एंड इंवायरमेंट एग्जीबिशन-2015 की प्रदर्शनी में लेकर आया।
नित्याशीष ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल से पैदा होने वाली कार्बन गैस ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण है। इसीलिए उसने पर्यावरण को नुकसान से बचाने वाली बाइक व कार बनाने की सोची।
पेट्रोल बाइक बनी वाटर बाइक
पेट्रोल बाइक को पानी से चलने वाली बाइक बना दिया। नित्याशीष ने बताया कि मार्केट से ऑक्सी हाइड्रोजन सेल की तीन प्लेट्स 3/6 साइज में कटवाई गई। फिर इनको इंजन में फिट करवाया गया। ये प्लेटें पानी को ऑक्सी हाइड्रोजन गैस में बदल देती हैं। बाइक एक बार पेट्रोल से स्टार्ट जरूर करनी पड़ती है उसके बाद तुरंत गैस पकड़ लेती है। यह गैस कहीं स्टोर भी नहीं होती है। जितनी गैस जैनरेट होती है उतनी ही खर्च होती रहती है। इससे हादसे का डर नहीं रहता है।
किट पर सिर्फ 19 सौ रुपये खर्च
यह किट तैयार करने में महज 19 सौ रुपये का खर्च आया है। इतने से रुपये खर्च करने के बाद एक सामान्य बाइक पानी से चलने लगी। इस किट का साइज बहुत छोटा होता है। जो आसानी से कहीं भी फिट हो सकती है। नित्याशीष ने बताया कि इसे कार में भी फिट किया जा सकता है। छोटी कारें इससे आसानी से चल सकती हैं।
समुद्री जल इसके लिए परफेक्ट
इस बाइक के लिए समुद्री जल सबसे परफेक्ट है। उसमें इसकी माइलेज डेढ़ गुणा बढ़ जाती है। समुद्री जल उपलब्ध न होने पर इसे डिजिटल वॉटर से भी चलाया जा सकता है।
एक लीटर डिजिटल वॉटर से 100 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है। जबकि समुद्र के एक लीटर पानी से 250 किलोमीटर। सिर्फ समुद्री जल को फिल्टर करने की जरूरत है। पीने योग्य पानी को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
न गर्म होती है और न ही आग की संभावना
लंबा सफर करने पर भी यह बाइक गर्म नहीं होती है। दुर्घटना की स्थिति में सामान्य बाइक कई बार आग में स्वाह हो जाती है। इसमें आग लगने की संभावना भी नहीं है। सामान्य बाइक की तरह दो सवारी लांग ड्राइव पर जा सकते हैं।
इंजीनियर बन नाम कमाना उद्देश्य
नित्याशीष का यह मॉडल राज्य स्तर के 400 मॉडल को पछाड़कर इस एक्जीबिशन में पहुंचा। नित्याशीष के पिता स्टेशनरी पब्लिकेशन का काम करते हैं। मां गृहस्थ जीवन में हैं। नित्याशीष ने बताया कि वह पढ़ लिखकर अच्छा इंजीनियर बनना चाहता है।