फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveals In Scholarship scam

बड़ा खुलासाः छात्रवृत्ति घोटाला की असल जांच रिपोर्ट छिपा कर फर्जी रिपोर्ट की अदालत में पेश

Sun, 04 Aug 2019 01:53 PM IST
ajay kumar विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Big Reveals In Scholarship scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चोरी ऊपर से सीना जोरी। यह कहावत शिक्षा विभाग में सटीक बैठ रही है। जिले में 12 साल पहले छात्रवृत्ति घोटाले की सामने आई जांच रिपोर्ट यही साबित कर रही है। पहले छात्रवृत्ति के लाखों रुपये हड़पे गए, फिर उसकी असल जांच रिपोर्ट छिपा कर फर्जी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी गई।

विज्ञापन


नतीजतन घपला करने वाले अब भी आजाद घूम रहे हैं। शिकायतकर्ता के बार-बार आग्रह पर गवर्नर ने मामले की जांच के निर्देश दिए। एडीसी अजय कुमार ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। अब एसीएस से इस मामले में कार्रवाई की आस है। 

विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी ने किया सरकारी निर्देशों का उल्लंघन

एडीसी की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि तत्कालीन शिक्षा अधिकारी ने सरकारी निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसमें हाईकोर्ट, जिला कोर्ट, जिला परिवेदना समिति व राज्य सूचना आयोग शामिल है। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की वजीफा राशि के गबन मामले में अदालत में गलत जवाब दावा पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला : वजीफे की सात साल की राशि का किया था गबन

मकडौली खुद में वर्ष 2007 में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की वजीफा राशि के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन स्कूल प्रभारी ने वर्ष 1999 से 2007 तक की लाखों रुपये की राशि हड़प ली थी। शिक्षा विभाग की इस अनियमितता की शिकायत एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से की। 

इसे विभाग ने गलत ठहराते हुए रद्द कर दिया। बाद में अभिभावकों ने डीसी से शिकायत की। इस जांच में स्कूल प्रभारी दोषी पाया गया। शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रभारी को चार्जशीट कर दिया। वर्ष 2010 में उसके खिलाफ एफआईआर हुई। इस मामले में विभाग ने कोर्ट में सही जांच रिपोर्ट के बजाय अपने स्तर पर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश कर दी। इस मामला रद्द हो गया। 

मूल रिकॉर्ड नष्ट करने का किया गया प्रयास

सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र राठी ने प्रदेश के राज्यपाल को शिकायत भेजी थी। इसमें अदालत में गलत जवाब दावा पेश करने के साथ मूल रिकॉर्ड नष्ट करने के बारे में भी कहा गया। यही नहीं कोर्ट में दाखिल दो अलग-अलग रिपोर्ट की जांच की भी मांग की गई। इनके मिलान से सच सामने आना का दावा देखते हुए राज्यपाल ने एडीसी को जांच सौंपी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर एसीएस से मुलाकात की है। 

छात्रवृत्ति गबन मामले में बनी चार जांच रिपोर्ट

एडीसी की जांच में सामने आया कि डीईईओ कार्यालय ने छात्रवृत्ति गबन मामले में चार जांच रिपोर्ट तैयार की। जिला अदालत में चल रहे केस व उच्च न्यायालय में प्रस्तुत जवाब दावे और जांच रिपोर्ट भिन्न मिली। पहली व चौथी रिपोर्ट फेक है। चौथी रिपोर्ट किस अधिकारी के कहने या किस संदर्भ में तैयार की, विभाग यह स्पष्ट नहीं कर पाया। 

गबन मामले में वजीफा वितरण रजिस्टर, छाया प्रति व एपीआर के बारे में अधिकारी संबंधित स्कूल व न्यायालय को भ्रमित करता रहा। यही नहीं अदालत में जमा कराई गई चौथी रिपोर्ट पर डायरी नंबर तक दर्ज नहीं मिला। इस रिपोर्ट के फार्वर्डिंग लेटर पर स्पेशल लिखा गया है। इस पर पहले तिथि नौ सितंबर 2011 लिखी गई बाद में उसे काट कर 19 सितंबर कर दिया गया। इस पर किसी अधिकारी की मार्किंग तक नहीं है।

गबन पर डाली जा रही रिश्तेदारी की चादर

शिक्षक ने राज्यपाल को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्कूल प्रभारी के गबन को रिश्तेदारी की चादर डालकर छिपाया जा रहा है। तत्कालीन डीईईओ आरोपी स्कूल प्रभारी की रिश्तेदार है। इनके साथ कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। यह सभी गबन के मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed