फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief for patient, MRI scan cheap in GMCH 32

मरीजों को राहत, यहां सस्ते में करवाएं में MRI

Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
big relief for patient, MRI scan cheap in GMCH 32

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच 32) की एक पहल मरीजों के लिए काफी राहत लेकर आई है। जीएमसीएच-32 में हाल ही में एमआरआई मशीन इंस्टाल हुई है। यहां एमआरआई की फीस सिर्फ 1800 रुपये रखी गई है, जबकि पीजीआई में एमआरआई की फीस 2500 रुपये है।

विज्ञापन


इसी तरह से सेक्टर-16 हास्पिटल में एमआरआई का रेट करीब 2800 रुपये है। हालांकि सेक्टर-16 के अस्पताल में एमआरआई पीपीपी मॉडल के तहत होता है। प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटर या प्राइवेट हास्पिटल में एमआरआई के करीब पांच हजार या उससे ऊपर वसूला जाता है।
विज्ञापन


नड्डा करेंगे उद्घाटन
जीएमसीएच-32 के एमआरआई सेंटर का अधिकारिक तौर पर उद्घाटन नहीं किया गया है, लेकिन मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे पहले ही चलाने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद का शीत सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को चंडीगढ़ में बुलाए जाने की संभावना है। वही औपचारिक तौर पर इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल बाद लगी है एमआरआई मशीन
जीएमसीएच-32 में एमआरआई मशीन करीब 25 साल बाद इंस्टाल हुई है। इससे पहले मरीजों को प्राइवेट लैब या चैरिटेबल ट्रस्ट में जाना पड़ता था। इससे रुपये के साथ समय भी काफी बर्बाद होता था। एमआरआई पर काफी विवाद भी रहा है।

2012 में इसे पीपीपी मॉडल के तहत लगाना था, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद इसे चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से लगाने का फैसला दिया गया। उसके बाद भी कभी ग्रांट का चक्कर पड़ा तो कभी दूसरे तकनीकी कारणों का। अब तक करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों की एमआरआई हो चुकी है।

और भी कम होने चाहिए थे रेट
जीएमसीएच-32 ने भले ही अन्य हास्पिटलों से रेट कम रखे हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि अब भी गरीब मरीजों के लिए रेट ज्यादा हैं। उनके मुताबिक इसका रेट करीब 1300-1500 रुपये होना चाहिए था। हालांकि बीपीएल धारकों के लिए यह सुविधा मुफ्त रखी गई है, लेकिन कई मरीजों के पास बीपीएल कार्ड भी नहीं होता है। ऐसे मरीजों के सामने काफी बड़ी दिक्कत आ जाती है।


प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर, जीएमसीएच-32 ने बताया कि जीएमसीएच 32 में एमआरआई इंस्टाल हो गई है। इसके रेट पीजीआई से भी कम रखे गए हैं। उद्घाटन होना अभी बाकी है, लेकिन एमआरआई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed