{"_id":"58ca6ab44f1c1b361f32c001","slug":"big-chandigarh-marathon-season-5-schedule-released-do-ragistration-to-run-with-jimmy-shergill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मी शेरगिल के साथ मैराथन में दौड़ने के लिए तैयार रहें, रजिस्ट्रेशन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मी शेरगिल के साथ मैराथन में दौड़ने के लिए तैयार रहें, रजिस्ट्रेशन कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
jimmy shergill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप एक्टर जिम्मी शेरगिल के साथ दौड़ना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। मैराथन होने जा रही है, इसके लिए आपको पंजीकरण कराना होगा। बिग चंडीगढ़ मैराथन सीजन-5 की तैयारियां चल रही हैं। मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक शहरवासी 18001370927 पर मिस कॉल करके अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेर गिल ‘बिग चंडीगढ़ मैराथन सीजन-5’ से संबंधित एक प्रेस वार्ता के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री सरगुन मेहता भी मौजूद रहीं। चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन 26 मार्च को किया जा रहा है। इसका यह पांचवां सीजन होगा। इस बार मैराथन का आयोजन ‘हमारा शहर - हमारा गर्व’ थीम पर किया जा रहा है।
इन वर्गों में होगी मैराथन
इस वर्ष मैराथन को दो भागों में बांटा गया है, एक पेशेवर धावकों के लिए जो की 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन होगी। इसमें 18 से 50 और उससे अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकेंगी। जबकि दूसरी पांच किलोमीटर की रन फॉर प्राइड दौड़ होगी, जिसमें बच्चें, छात्र और शहरवासी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्लब से शुरू होने वाली इस मैराथन में पांच किलोमीटर की रन फॉर प्राइड सुबह 7 बजे शुरू होगी। जबकि 21.1 किलोमीटर की मैराथन सुबह 6 बजे शुरू होगी। पेशेवर खिलाड़ियों के लिए हाफ मैराथन की रजिस्ट्रेशन फीस 500 निर्धारित की गई है। वहीं पांच किलोमीटर के रन फॉर प्राइड में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
ये होगी पुरस्कार राशि :
- 18 से 50 वर्ष पुरूष आयु वर्ग में पहले स्थान के लिए 50 हजार, दूसरे स्थान के लिए 30 हजार और तीसरे स्थान के लिए 20 हजार रुपये इनाम होगा।
-18 से 50 वर्ष महिला वर्ग में पहले स्थान के लिए 50 हजार, दूसरे स्थान के लिए 30 हजार और तीसरे स्थान के लिए 20 हजार रुपये इनाम होगा।
- वरिष्ठ नागरिक 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहले स्थान के लिए 25 हजार, दूसरे स्थान के लिए 15 हजार और तीसरे स्थान के लिए 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।