फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bibi Jagir Kaur said I want to free SGPC by becoming head

Jalandhar News: बीबी जागीर कौर बोलीं- प्रधान बनकर एसजीपीसी को आजाद करना चाहती हूं

Sun, 06 Nov 2022 06:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 06:57 PM IST
सार

बीबी जागीर कौर ने कहा कि 33 साल से गठबंधन कर सत्ता का सुख भोगने वाले के मुंह से यह बातें अच्छी नहीं लगती। पार्टी के सलाहकार दलजीत चीमा घर आए थे और उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। इससे साफ है कि वह भाजपा से गठबंधन करेंगे।

विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur said I want to free SGPC by becoming head
प्रेसवार्ता करतीं बीबी जागीर कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व विधायक और एसजीपीसी सदस्य बीबी जागीर कौर ने जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं, जब पार्टी का ढांचा भंग हो और प्रधान सर्वेसर्वा हो पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच और कार्रवाई कैसे हो सकती है। 

विज्ञापन


शिअद ने कभी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया। हां, लिफाफे में नाम लिखकर जरूर भेजा जाता था लेकिन अब धर्म पर संकट है। पंथ की रक्षा के लिए शिरोमणि अकाली दल बनाई गई थी जिसे सिंह सभाएं और जत्थेबंदियों ने मिलकर खड़ा किया और हर मोर्चे पर फतेह हासिल की लेकिन आज धर्म को सियासत के मुताबिक मोड़कर चलाया जा रहा है जो पंथ के उत्थान के लिए ठीक नहीं। 
विज्ञापन


1996 से एसजीपीसी की सदस्य और चार बार प्रधान रह चुकी हूं कमेटी कैसे चलती है और सिख संगत की मांग क्या हैं, सब पता है। कुछ समय पहले एसजीपीसी ने बदलाव के लिए संगत से सुझाव मांगे थे जिसमें लोगों ने कहा था कि एसजीपीसी को आजाद रखा जाए और सियासत इस पर हावी न हो लेकिन पार्टी के नेताओं ने संगत की फरमान को भी नहीं सुना। जब यह निश्चय हो गया कि मैं प्रधान पद का चुनाव लडूंगी तो मुझे डराया गया और धमकियां मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता एसजीपीसी सदस्यों को कह रहे हैं कि अगर बीबी को वोट दिया तो तुम्हारी लिखाई पहचान ली जाएगी। इसके बाद तुम्हारे साथ क्या होगा देखना। मैं तो नियमों के मुताबिक चली क्योंकि हर बार एसजीपीसी के चुनाव में दो से तीन उम्मीदवार मैदान में होते हैं ताकि लोग वोट कर सके लेकिन शिअद के कुछ नुमाइंदे आवाज दबाने पर तुले हैं। यह सियासती लोग श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश को भी नहीं मानते। यही कारण है कि आज एसजीपीसी का दायरा सिमटता जा रहा है।
 
उनके ताया ससुर संत प्रेम सिंह 28 सालों तक एसजीपीसी सदस्य सदस्य रहे। उनके पिता सरकार में विधायक और मंत्री रहे, तब पार्टी पंथक मुद्दों पर चलती थी। अब एक व्यक्ति चला रहा है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सिमटते एसजीपीसी के दायरे को देश विदेश तक फैलाएंगी। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सख्त सजा होगी, जो पार्टी 2007 में राम रहीम पर नहीं कर सकी और परिणाम स्वरूप उसे माफी दे दी गई। धर्म प्रचार के लिए कमेटी बनी है और प्रचारक भी हैं लेकिन मैं उनमें सुधार करूंगी। सिखों की विरासत को बचाने के लिए सिख हेरिटेज कमीशन बनाया जाएगा और पंथ के उत्थान के लिए उठाए जाने वाले हर कदम से पहले देश-विदेश में बस्ती सिख संगत से सुझाव मांगे जाएंगे। मैं प्रधान बनकर एसजीपीसी को एक व्यक्ति से आजाद करना चाहती हूं जिसकी सोच अब पंथक नहीं रही।

निकालने से पहले बुलाना चाहिए था अब क्या फायदा?
बीबी जागीर कौर ने कहा कि मुझे बिना नोटिस दिए और बिना कुछ पूछे निकाल दिया गया तो अब किस लिए मिलना चाहते हैं। मिलने मिलाने की बात निकालने से पहले तक थी अब नहीं। मुझे बताएं कि पार्टी संविधान में कहां लिखा है कि बिना गलती बताएं उसे निकाल दें। उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों से पता चला कि सोमवार को पार्टी ने 12 बजे मुझे मिलने बुलाया है। व्हाट्सएप पर लेटर भेजी होगी जो मैं देखती ही नहीं तो जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता। मुझे एक व्यक्ति ने निकाला है और वह पार्टी संविधान के खिलाफ है। उन्होंने 4 सवालों के जवाब मांगे थे जो अब तक नहीं मिले हैं।

बीजेपी की खिलाड़ी होने के सवाल पर बोलीं- 33 साल गठबंधन कर सत्ता के सुख भोगने वाले हम पर आरोप लगा रहे हैं
बीबी जागीर कौर ने कहा कि 33 साल से गठबंधन कर सत्ता का सुख भोगने वाले के मुंह से यह बातें अच्छी नहीं लगती। पार्टी के सलाहकार दलजीत चीमा घर आए थे और उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। इससे साफ है कि वह भाजपा से गठबंधन करेंगे। मुझे भाजपा की बी टीम कैसे कह सकते हैं, मैं पंथक मुद्दों के लिए लड़ी हूं और आगे भी लड़ती रहूंगी। बीबी जागीर कौर ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के धर्म और सियासत को अलग रखने के बयान पर कहा कि सिख सभी पार्टियों में हैं जो कौम का भला सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed