फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

झूठे वायदे कर मोदी ने सत्ता हासिल कीः हुड्डा

Thu, 09 Oct 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना/भूना/ रतिया/उकलाना (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना/भूना/ रतिया/उकलाना (हिसार) Updated Thu, 09 Oct 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है। वहीं, चौटाला सीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा की जनता अभी इनेलो व भाजपा सरकार के बुरे शासन को भूली नहीं है। यह बात सीएम हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में टोहाना, भूना व रतिया में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कैदी के विधायकों को जिताना कहां की अकलमंदी

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

हुड्डा ने कहा कि जिस पार्टी का मुखिया अपराधी बनकर जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहा हो, उसके विधायकों को जिताना कहां की अकलमंदी होगी। इसलिए लूट खसोट की राजनीति करने वाले इनेलो सुप्रीमो को कारावास में ही मंत्री मंडल बना लेना चाहिए ताकि आम जनता सुखचैन की जिंदगी जी सके।

उन्होंने कहा कि 5 साल तक प्रदेश की सत्ता पर राज करने वाले चौटाला ने दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटा है, जिसके चलते हरियाणा की जनता उनका किसी भी सूरत में साथ नहीं देगी। उधर, हिसार के उकलाना में सीएम नरेश सेलवाल के लिए वोट मांगने पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए उकलाना हलके से नरेश सेलवाल को विधायक बनाना होगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों के फसली ऋण बिल्कुल माफ करेंगे।

कांग्रेस ने 9 साल तक केवल विकास किया

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

हरियाणा में कांग्रेस एक दल है जो विकास करने में विश्वास रखता है ना कि जनता को लूटकर अपनी जेब भरने में। मेवात पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात अपनी जनसभा में कही।

सोहना और नूंह प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौ साल तक केवल विकास किया है, जबकि विपक्षी उनकी विकास की नीति से घबरा कर जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हैं। वह तावडू के रामलीला मैदान में सोहना से कांग्रेसी प्रत्याशी रोहताश बेदी और नूंह से प्रत्याशी आफताब अहमद के पक्ष में जनसभा की।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है तथा कांग्रेस ने पहले भी विकास किया था और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बहकावे में ना आवे और विकास के लिए 15 अक्तूबर को कांग्रेस के हाथ का बटन दबाएं।

विज्ञापन

सम्मान करना सीखें इनेलो-भाजपा

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

सीएम ने कहा कि बाप-दादा से बुजुर्गों का सम्मान करना सीखा है मगर इनेलो-भाजपा वालों को यह बात अभी सीखनी होगी। नूंह से आफताब को मजबूत उमीदवार बताते हुए उन्होंने मेवात की जनता से इनको कामयाब बनाने की अपील की।

नूंह से इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन का नाम लेकर उन्होंने कहा कि किसी से व्यक्तिगत कोई दुश्मनी नहीं। मगर मेवात के लोगों से यह बात जरूर कहूंगा कि जो कभी कांग्रेस में, कभी बसपा में तो कभी इनेलो में उसका क्या भरोसा कि कल किसी और पार्टी में चला जाए।

उन्होंने गत नौ सालों में मेवात के विकास पर खर्च धनराशि का जिक्र करते हुए और मेवात के विकास की गति को बरकरार रखने के लिए 15 अक्तूबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा झूठ बोलकर सत्ता हथियाने की फिराक में

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है कि प्रदेश की वृद्वावस्था सम्मान राशि की तरह भाजपा शासित आठ राज्यों में उससे आधी पेंशन देने का निर्णय करें तो देश के 40 लाख बुजुर्गों के जीवन में अच्छे दिन आएंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्रा के पक्ष में झोझूकलां में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के दस वर्ष के शासनकाल में हरियाणा प्रदेश रोजगार विकास व कृषि के अलावा शिक्षा व खेलों में अग्रणी राज्य बना है। गुजरात माडल का नारा देने वाले भाजपा नेता केवल झूठ बोलकर सत्ता हथियाने की फिराक में हैं।

चौटाला भी झूठ बोल कर सत्ता की फिराक में

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा व चौटाला केवल झूठ बोल कर सत्ता पाना चाह रहे हैं। चौटाला कभी जेल में शपथ लेने तो कभी जेल में विधानसभा चलाने का झूठा सपना ले रहे हैं जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेंद्रा ने कहा कि वे ऊसूल पसंद राजनीति करना चाहते हैं और वोट के लिए झूठ नहीं बोलेंगे।

रैली को सीएम के पूर्व राजनैतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह अलावा युकां नेता अनिरुद्ध चौधरी, केश कला बोर्ड के चेयरमैन योगेंद्र योगी, राजसिंह जाखड़, राजू मान, रविंद्र सांगवान, प्रीतम बलाली, कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण बेरला, छात्रनेता विजय मोटू आदि मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी रहे हुड़्डा के टारगेट पर

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

हरियाणा में आकर विरोधी जिस तरह की असभ्य भाषा बोल रहे हैं, इसका जवाब प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में देगी। यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

हुड्डा ने अंबाला कैंट के साहा में स्थित दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में हुड्डा ने नरेंद्र मोदी और ओम प्रकाश चौटाला दोनों पर कटाक्ष किया।

हुड्डा ने कहा कि सिर्फ बातें करके सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। जनता का दिल जीतने के लिए काम करके दिखाना होगा। काम भी वैसा, जैसा कांग्रेस ने पिछले 10 सालों में किया।

हुड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस ने प्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है, जो आप सभी के सामने है। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश की जनता इसी विकास को देखते हुए तीसरी बार फिर सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंपेगी।

भ्रष्टाचारी चौटाला नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

Bhupinder Singh Hooda Criticizes Narendra Modi, BJP

अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में हर वर्ग का विकास किया है। हर वर्ग की जरूरतों का ख्याल रखा है। आज तक किसी भी अन्य पार्टी की सरकार ने 36 बिरादरियों को इतना मान-सम्मान नहीं दिया है, जितना कांग्रेस ने दिया।

रैली में हुड्डा काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला पर सीधा वार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद इनेलो का खात्मा हो जाएगा। ओम प्रकाश चौटाला किसी भी हालत में मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

प्रदेश की जनता एक साफ-सुथरी छवि का मुख्यमंत्री चाहेंगे। वह कभी भी एक भ्रष्टाचारी को सत्ता नहीं सौंपेगी। कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है और वह तीसरी बार फिर सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed