फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra will reach Punjab in the first week of January

Punjab: जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह

Thu, 29 Dec 2022 12:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 12:41 PM IST
सार

कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को बताया कि जमीनी स्तर पर सारे प्रबंध हैं और राज्य भर में बड़े स्तर पर लोग इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को राज्य में यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने को लेकर बहुत उत्साह है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will reach Punjab in the first week of January
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब में प्रवेश करेगी। पंजाब कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पंजाब इस यात्रा की सही तारीखों का एलान बाद में करेगी। इस संबंध में बीते रोज एक उच्च स्तरीय बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में हुई। महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिव हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह समेत मौजूदा और पूर्व सांसद और विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को बताया कि जमीनी स्तर पर सारे प्रबंध हैं और राज्य भर में बड़े स्तर पर लोग इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को राज्य में यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने को लेकर बहुत उत्साह है। 
विज्ञापन


पंजाब के नेताओं ने पार्टी महासचिव को भरोसा दिया कि यात्रा में रिकॉर्ड स्तर पर लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद चौधरी संतोख सिंह, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद डॉ. अमर सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस विधायक दल के उप नेता, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक इंद्रवीर सिंह बुलारिया, पूर्व विधायक अमित विज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed