फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Chanchal Death News: Bhajan samrat Narendra Chanchal had deep connection with Chandigarh

Narendra Chanchal: हर साल चंडीगढ़ के इस क्लब के जागरण में आते थे नरेंद्र चंचल, जून की थी बुकिंग, अधूरा रह गया वादा 

Fri, 22 Jan 2021 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Narendra Chanchal Death News: Bhajan samrat Narendra Chanchal had deep connection with Chandigarh
नरेंद्र चंचल: चंडीगढ़ के क्लब के सदस्यों के साथ नरेंद्र चंचल। - फोटो : फाइल फोटो

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का चंडीगढ़ से भी गहरा नाता था। वे चंडीगढ़ के एक क्लब के साथ पिछले 15 साल से जुड़े हुए थे। नरेंद्र चंचल ने इस क्लब के 25 वर्ष पूरे होने पर इस साल होने वाले आयोजन में आने का वादा किया था, लेकिन इससे पहले ही उनकी सांसें थम गई। पिछले वर्ष उनकी बुकिंग लॉकडाउन के कारण स्थगित हो गई थी।

विज्ञापन


15 साल से हर साल चंचल चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में जय मां क्लब के कार्यक्रम में भजनों की अमृत वर्षा करते आ रहे थे। जय मां क्लब की ओर से हर वर्ष नवरात्र में चंचल को मां की भेंटें गाने के लिए बुलाया जाता था। पिछले वर्ष चैत्र के पहले नवरात्र में उनकी बुकिंग थी लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जालंधर को अपना प्यार मानते थे भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर थी अपार श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन


जय मां क्लब के अध्यक्ष मनु भसीन ने बताया कि इस वर्ष भी हम लोगों ने जून में माता की चौकी की बुकिंग करवाई थी। जून में बुकिंग इसलिए करवाई थी, क्योंकि उस समय बच्चों की छुट्टी होती है। हमारे क्लब को इस साल 25 साल हो जाएंगे। भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने कहा था कि जय मां क्लब के 25 वर्ष पूरे होने पर वह चंडीगढ़ आएंगे और धूमधाम से कार्यक्रम मनाएंगे लेकिन उनका यह वादा अधूरा ही रह गया। 



भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके ब्रेन में क्लोटिंग थी। चंचल अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed