{"_id":"600a90ace9d6612c3c2438f5","slug":"bhajan-samrat-narendra-chanchal-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर को अपना प्यार मानते थे भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर थी अपार श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर को अपना प्यार मानते थे भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर थी अपार श्रद्धा
Fri, 22 Jan 2021 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल बेशक अमृतसर में पैदा हुए लेकिन जालंधर को अपना प्यार और दिल मानते थे। जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में उनकी अपार श्रद्धा थी। चंचल मानते थे कि इसी मंदिर में जागरण के बाद उनका कैरियर ऊपर उठा था।
जालंधर को बेहद प्यार करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का स्वर्गवास होने से इलाके में शोक की लहर है। हाल ही में चंचल ने जालंधर के रहने वाले नितीश वर्मा और रूही वर्मा की शादी पर उनको अपना वीडियो बनाकर बधाई संदेश भेजा था। बबलू वर्मा को भी उन्होंने जन्म दिन पर बधाई संदेश भेजा था।
जालंधर के कई लोगों को दिल के करीब रखने वाले चंचल का जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में काफी आना जाना था। मां के प्रति उनमें अपार श्रद्धा थी। चंचल के निकटवर्ती लोगों का कहना है कि चंचल मानते थे कि श्री देवी तालाब मंदिर में जागरण करने के बाद ही उनका कैरियर बुलंदियों पर पहुंचा था। नरेंद्र चंचल पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए थे। अमृतसर की नमक मंडी की गली कुत्तेयां वाली में उनका पैतृक घर है। चंचल के निधन की खबर मिलते ही गली में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
चंचल के जालंधर में वरुण मदान एकमात्र शिष्य हैं वहीं कुश और संदीप शर्मा को वह दिल के करीब मानते थे। उनके साथ चंचल के पारिवारिक संबंध थे। संदीप शर्मा बताते हैं कि चंचल खुद को काफी मजबूत मानते थे और हमेशा कहते थे कि उन पर माता रानी की अपार कृपा है। चंचल जी को प्यार से तमाम लोग भापा जी कहते थे। कभी उनको पता चलता कि आज जालंधर में उनके चाहने वाले का जन्म दिन है या सालगिरह है तो वह वीडियो बनाकर भेजते थे। वह जालंधर को अपना प्यार और दिल मानते थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन